Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
टैटू बनवाने का क्रेज मॉडल को पड़ा भारी, चली गई आंखों की रोशनी
टैटू बनवाना आजकल नॉर्मल फैशन बन गया है। हर कोई कूल लुक के लिए टैटू बनवाता है। इन दिनों टैटू यंग लोगों के बीच स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है। टैटू बनवाना जितना कूल लगता है उतना कूल नहीं होता है। कई बार टैटू आर्टिस्ट की एक गलती की वजह से काफी नुकसान हो सकता है। एक मॉडल के लिए टैटू बनवाना काफी खतरनाक रहा हैं। दरअसल पोलैंड की रहने वाली 25 साल की मॉडल को आंखों पर टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया है। गलत टैटू बनवाने की वजह से मॉडल की आखों की रोशनी चली गई है।

बता दें कि एलेक्जैंड्रा सडोवस्का की एक आंख की रोशनी पूरी तरह से जा चुकी हैं। वहीं दूसरी आंख की भी रोशनी जाने की संभावना है। 25 साल की मॉडल रैप आर्टिस्ट पोपेक की तरह आईबॉल टैटू बनवाना चाहती थी। टैटू बनवाने के लिए मॉडल टैटू ऑर्टिस्ट के पास गई थी।

गलत टैटू बनवाने की वजह से मॉडल की आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल आईबॉल टैटू बनवाते समय आर्टिस्ट से एक गलती हो गई, टैटू आर्टिस्ट ने गलत इंक का इस्तेमाल किया था उन्होंने बॉडी इंक का इस्तेमाल किया था। जिसके चलते मॉडल की आंखो में दर्द हुआ था, टैटू आर्टिस्ट ने मॉडल को नॉर्मल दर्द की दवाई खाने के लिए दी थी।

बाद में पता चला कि उनकी आंखो की रोशनी चली गई हैं। एलेक्जैंड्रा सडोवस्का ने आंखो की रोशनी वापस लाने के लिए 3 सर्जरी करवाई है लेकिन डॉक्टर का कहना है कि उनकी आंखो की रोशनी वापस आना मुश्किल है। मॉडल की एक आंख की रोशनी जा चुकी हैं। वहीं मॉडल को डर है कि उसकी दोनों आंखो की रोशनी पूरी तरह ना चली जाए। वहीं टैटू आर्टिस्ट को 3 साल की सजा सुनाई गई है।

क्या है आईबॉल टैटू
आईबॉल टैटू को स्क्लेरल या कॉर्नियल टैटू भी कहा जाता है। आईबॉल टैटू में इंसान की आंखों के सफेद हिस्से पर टैटू बनाया जाता हैं। टैटू बनाने के लिए आंखों के सफेद हिस्से पर अलग अलग कलर के इंक का प्रयोग किया जाता हैं। आंखों में इंजेक्शन की मदद से इंक डाला जाता है। आंखों के अंदर कुछ हिस्से कलर को सोख लेते है। कुछ समय बाद सफेद हिस्से में कलर फैल जाता है। आई बॉल टेटू बनवाना एक जोखिम भरा काम है। क्योंकि एक छोटी सी चूक की वजह से आंखों की रोशनी जा सकती है।

कौन है एलेक्जैंड्रा सडोवस्का
एलेक्जैंड्रा सडोवस्का पोलैंड की मॉडल हैं। 25 साल की मॉडल पोलैंड के व्रोकला शहर में रहती हैं। मॉडल पॉपुलर रैपर पोपेक की तरह आईबॉल टैटू बनवाना चाहती थी। इसलिए वह एक टैटू ऑर्टिस्ट के पास गई थी। लेकिन टैटू आर्टिस्ट की एक गलती की वजह से एलेक्जैंड्रा की एक आंख की रोशनी जा चुकी हैं। वहीं दूसरी आंख की भी रोशनी जा सकती हैं।

आंख की रोशनी वापस आ सकती है?
आई बॉल टैटू का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ गया है। आई बॉल टैटू बनवाना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। आई बॉल टैटू में किसी प्रकार की गलती की वजह से आंखो की रोशनी चली जाती हैं। ऐसे में रोशनी वापस पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। एलेक्जैंड्रा सडोवस्का ने अपनी आंखों की रोशनी के लिए 3 सर्जरी करवाई है, इसके बाद भी डॉक्टर्स का कहना है कि आंखो की रोशनी वापस पाना मुश्किल है, क्योंकि आईबॉल टैटू में गलती की वजह से आंखों के टिशू को नुकसान होता है जिसके ठीक करना मुश्किल है।

टैटू आर्टिस्ट की गलती
एलेक्जैंड्रा सडोवस्का ने लोकल टैटू आर्टिस्ट से आई बॉल टैटू बनवाया था। टैटू आर्टिस्ट ने टैटू बनाते समय बॉडी इंक का इस्तेमाल किया था। जिसकी वजह से मॉडल की आंखो की रोशनी चली गई, बता दें कि आई बॉल टैटू के लिए खास तरह की इंक का प्रयोग किया जाता हैं। बॉडी इंक से टैटू बनवाना बहुत खतरनाक होता हैं क्योंकि बॉडी इंक आंखो के टिशू को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
