Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
आज से बदल गए सैलरी, टैक्स और दस्तावेजों के ये 10 अहम नियम, जिनका आपकी जेब पर पड़ेगा असर
New rules from January 2026: नया साल सिर्फ तारीख नहीं बदल रहा, बल्कि आपकी सैलरी, टैक्स, बैंकिंग और सरकारी सुविधाओं से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। साल 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम फैसलों के साथ हो रही है। कहीं सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, तो कहीं जरूरी दस्तावेज पूरे न होने पर पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा, किसान, पेंशनर्स, लोन लेने वाले और डिजिटल यूजर्स इन बदलावों का असर लगभग हर व्यक्ति पर पड़ेगा।
अगर आपने समय रहते तैयारी नहीं की, तो जुर्माना, देरी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि 31 दिसंबर से पहले आपको पता हो कि 1 जनवरी 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि नए साल से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं।

1. PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया तो अटक सकता है सारा काम
1 जनवरी 2026 से PAN और Aadhaar लिंक न कराने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकार ने साफ किया है कि 31 दिसंबर 2025 अंतिम तारीख है। इसके बाद PAN इनऑपरेटिव हो सकता है। इसका असर टैक्स फाइलिंग, रिफंड, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा। बाद में लिंक कराने पर 1000 रुपये तक जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
2. नया इनकम टैक्स फॉर्म, हर खर्च पर रहेगी पैनी नजर
जनवरी 2026 में नया इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) (ITR) फ्रॉम आने की संभावना है। इसमें बैंक ट्रांजैक्शन, निवेश और खर्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी देनी होगी। अब गलत या अधूरी जानकारी देना मुश्किल होगा और इनकम-खर्च में अंतर होने पर नोटिस आने की संभावना बढ़ सकती है।
3. नए साल में आ सकता है नया इनकम टैक्स कानून
सरकार पुराने Income Tax Act 1961 को हटाकर नया टैक्स कानून लाने की तैयारी में है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है। इसका मकसद टैक्स सिस्टम को सरल बनाना और कानूनी विवाद कम करना है। ऐसे में 31 दिसंबर से पहले टैक्स प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है।
4. 8वें वेतन आयोग से बढ़ सकती है सैलरी और पेंशन
2026 सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खास हो सकता है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। इससे करीब 50 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स लाभान्वित हो सकते हैं। फिटमेंट फैक्टर 2.15 से 3.0 तक रहने की संभावना है, जिससे बेसिक सैलरी में 20-35% तक बढ़ोतरी हो सकती है। DA, HRA और पेंशन भी बढ़ेगी।
5. पीएम किसान योजना के लिए किसान ID जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए किसान आईडी (Farmer ID) बनवाना जरूरी हो सकता है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इसे अनिवार्य किया जा रहा है। Farmer ID न होने पर 6000 रुपये सालाना की किस्त अटक सकती है। हालांकि जिन राज्यों में यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हुई है, वहां फिलहाल राहत मिल सकती है।
6. क्रेडिट स्कोर अब हर हफ्ते होगा अपडेट
लोन और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव। 2026 से क्रेडिट स्कोर हर 7 दिन में अपडेट होगा। समय पर EMI भरने का फायदा जल्दी दिखेगा, लेकिन एक दिन की देरी भी तुरंत स्कोर पर असर डाल सकती है।

7. बैंक और FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव
SBI, HDFC, PNB जैसे बड़े बैंक जनवरी 2026 में FD और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। निवेश या लोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय अहम रहेगा।
8. LPG गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं
हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतें रिवाइज होती हैं। 1 जनवरी 2026 को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। अनुमान है कि 30-40 रुपये तक राहत मिल सकती है।
9. WhatsApp और Telegram यूजर्स के लिए सख्त नियम
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए मैसेजिंग ऐप्स पर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। अब फोन नंबर का कम से कम 90 दिन एक्टिव होना जरूरी हो सकता है और वेब वर्जन हर 6 महीने में ऑटो लॉगआउट हो सकता है।
10. पेट्रोल-डीजल और हवाई टिकट पर असर
1 जनवरी को एविएशन फ्यूल की कीमतें भी बदली जाएंगी। अगर कच्चा तेल सस्ता रहा तो हवाई टिकट सस्ते हो सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी नजर बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications