Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्लेन क्रैश में शहीद हुए थे स्क्वीड्रन लीडर समीर अबरोल, अब एयरफोर्स ज्वाइन करेंगी पत्नी
1 फरवरी 2019 को बेंगलुरु में मिराज-2000 के क्रैश में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल की पत्नी गरिमा अबरोल ने भी अपने पति की तरह ही भारतीय वायुसेना में शामिल होंगी। दरअसल, गरिमा अबरोल ने वाराणसी में हुए एसएसबी का इंटरव्यू को पास कर लिया है। रिपोटर्स के अनुसार, गरिमा को तेलंगाना के डुंडीगल में भारतीय वायुसेना की एयर फोर्स एकेडमी में शामिल हो सकती है। इसके बाद जनवरी 2020 तक वो भारतीय एयर फोर्स ज्वाइन कर लेंगी। गरिमा तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी ज्वाइन करेंगी। रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
अनिल चोपड़ा ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक तरफ गरिमा अबरोल पति समीर अबरोल के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ गरिमा की ट्रेनिंग के दौरान की तस्वीर शेयर की है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है - "सभी महिलाएं एक तरह नहीं होती हैं, कुछ महिलाएं सुरक्षाबलों की पत्नियां भी होती हैं"
इमोशनल पोस्ट शेयर कर आई थी चर्चा में
बता दें कि गरिमा अबरोल उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपने पति दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने पति की मौत का जिम्मेदार एयरक्राफ्ट और सरकार को ठहराया था। गरिमा ने अपने पति को याद करते हुए लिखा था कि वे आसमान से जमीन पर गिरे। हड्डियां टूट गईं, एक ब्लैक बॉक्स जरूर मिला। वे सुरक्षित बाहर निकले थे पर पैराशूट में आग लग गई। इसके साथ ही परिवार के सारे सपने चूर-चूर हो गए। उन्होंने कभी इतनी गहरी सांस नहीं ली जितनी आखिरी बार ली। उन्होंने लिखा था 'हम अपने योद्धाओं को बेकार हो चुके हथियार लड़ने के लिए दे रहे हैं और वे अपनी दिलेरी और बहादुरी से इनके सहारे भी बेहतर परिणाम देते रहे हैं।'
उन्होंने लिखा था कि 'एक बार फिर एक शहीद मारा गया है। वह आसमान से धरती पर गिर पड़ा है। टेस्ट पायलट की ये नौकरी बड़ी निर्मम है। दूसरों को बचाने के लिए किसी और को जोखिम उठाना पड़ता है। '

इसलिए ज्वॉइन करना चाहती है एयरफोर्स
गरिमा 33 साल की है। वह जालंधर की रहने वाली है और एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और बेंगलुरु में रहती हैं। इसी के साथ वह जुम्बा इंस्ट्रक्टर भी हैं। समीर से उनकी शादी साल 2015 में हुई थी। बता दें, जब उनसे पूछा कि वायु सेना सब कुछ के बाद क्यों? उसने कहा, "मैं वास्तव में यह देखना चाहती हूं कि सेना के जूते पहनने के बाद जीवन कैसा होता है। उन्होंने कहा पति की तरह समान वर्दी पहनना भी मुझे एक मकसद देता है।

फरवरी में शहीद हुए थे समीर अबरोल
आपको बता दें, कि इसी साल फरवरी में फाइटर जेट मिराज 2000 टेस्टिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया था और उसमें 33 वर्षीय स्कवाड्रन लीडर समीर अबरोल और 31 वर्षीय सिद्धांर्थ नेगी शहीद हो गए थे। बता दें, फाइटर जेट में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसको हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड ने ठीक किया था।



Click it and Unblock the Notifications
