Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
साल 2020 में इन रेसिपीज का रहा बोलबाला, लोगों ने जमकर चखा इनका स्वाद
जिस तरह साल बदलता है, उसी तरह ट्रेन्ड भी बदलते हैं। हालांकि यह ट्रेन्ड सिर्फ फैशन, मेकअप या स्किन केयर में ही नहीं होते, बल्कि कुकिंग में भी देखे जाते हैं। खासतौर से साल 2020 इस मामले में कुछ ज्यादा ही आगे रहा। कोरोना ने पूरी दुनिया पर ताला लगा दिया, जिससे रेस्त्रां बंद हो गए और बाजार में मिलने वाला टेस्टी फूड भी लोगों को नहीं मिला। ऐसे में लोगों ने अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए घर पर ही कुकिंग में कई नए एक्सपेरिमेंट किए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इतना ही नहीं, गूगल पर भी कई रेसिपीज को बार-बार सर्च किया गया। आज इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2020 में काफी ट्रेन्ड में रहीं-

डालगोना कॉफ़ी
इस साल घरों पर रहते हुए लोगों ने चाय की जगह कॉफी पीने को अधिक प्राथमिकता दी। इस साल डालगोना कॉफ़ी की रेसिपी ना सिर्फ गूगल पर सर्च की गई, बल्कि लोगों ने इसे अपने घर पर भी बनाया। इस व्हिप्ड कॉफी ने टिक टॉक से लेकर इंस्टाग्राम पर भी अपना जादू चलाया।

हेल्दी बनाना ब्रेड
हेल्दी बनाना ब्रेड भी 2020 में काफी ट्रेंड में रहीं। यहां तक कि गूगल ने टॉप ट्रेंडिग रेसिपीज में भी इसे शामिल किया। केले की मदद से बनने वाली इस ब्रेड की खासियत यह है कि इसे एक बिगनर भी आसानी से बना सकता है। इसलिए गूगल पर लोगों ने इस रेसिपी को सर्च किया और बनाया।

एग सलाद सैंडविच
साल 2020 में उन लोगों ने भी कुकिंग की, जिनका इससे दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। इसलिए कुकिंग की एबीसीडी भी ना जानने वाले लोगों ने ऐसी रेसिपीज को सर्च व कुक करना ज्यादा पसंद किया, जिन्हें बनाना काफी आसान था और जो जल्दी से बन जाए। इसी लिस्ट में एग सलाद सैंडविच को लोगों ने सिर्फ अपने नाश्ते का ही नहीं, बल्कि लंच का भी हिस्सा बनाया।

डबलट्री कुकी
लॉकडाउन के दौरान सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों ने अपने बेकिंग स्किल्स को शार्प किया। ऐसे में घर पर रहते हुए तरह-तरह कुकीज व केक को लोगों ने बनाया। इनमें भी डबलट्री कुकी को गूगल पर काफी सर्च किया गया। गूगल ने इसे साल 2020 की टॉप 10 ट्रेंडिग रेसिपीज में शामिल किया है। इसके अलावा केक बनाने के दौरान कई एक्सपेरिमेंट्स किए गए।

जलेबी ने दिखाया जलवा
भारतीयों की थाली तब तक पूरी नहीं होती, जब तक कि उसमें मीठा ना हो। चूंकि कोरोना ने हर मिठाई की दुकान पर ताला लगा दिया। ऐसे में लोगों ने कई तरह की मिठाईयों को घर पर ही बनाया। खासतौर से जलेबी बनाने की रेसिपी भारतीयों द्वारा गूगल पर सबसे अधिक सर्च की गईं। जलेबी बनाना काफी आसान है और यह काफी टेस्टी होती है, इसलिए पूरे साल लोगों ने इसे बनाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

पनीर रेसिपी
वैसे तो पनीर की रेसिपी हमेशा ही पसंद की जाती हैं। लेकिन इस साल लोगों ने बाजार में मिलने वाले पनीर की जगह घर पर ही पनीर बनाने को प्राथमिकता दी। ऐसा शायद कोरोना संक्रमण के डर के कारण भी हो सकता है। गूगल पर इस साल घर पर पनीर बनाने की रेसिपी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इतना ही नहीं, लोगों ने घर पर बने पनीर से कई बेहतरीन डिशेज बनाकर उसे फैमिली के साथ एन्जॉय किया।



Click it and Unblock the Notifications
