Latest Updates
-
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी -
CRPF Valour Day 2026 Wishes: उन वीर सपूतों को सलाम, जिनकी बहादुरी के आगे दुश्मन ने टेके घुटने -
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, क्या लकी लिस्ट में है आपकी राशि? -
वॉटरप्रूफ कोलम: बारिश में भी नहीं धुलेगी आपकी रंगोली -
चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा -
World Health Day 2026: कैंसर से बचाव ही है असली इलाज, Boldsky Panel Discussion में एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा -
Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, जानें मतलब -
Siblings Day: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? -
ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनीमिया से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर
Women's Day 2023: इस महिला दिवस अपनी मां और वाइफ को दें ये खूबसूरत तोहफा
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल वुमन्स डे पर महिला के प्रति सम्मान और आदर महसूस करते हैं। यूं तो हम सभी के जीवन को महिलाएं किसी न किसी रूप में प्रभावित जरूर करती हैं। मगर हम कभी उनके योगदान की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। इस महिला दिवस के मौके पर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान करें। आपकी तरफ से किया गया छोटा सा प्रयास लंबे समय तक उनके चेहरे पर मुस्कान बनाये रखेगा।

वुमन डे पर आप अपनी बहन, मां और वाइफ को कोई अच्छा गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं। महिला दिवस पर आप घड़ी, परफ्यूम और क्लच समेत कई तरह के गिफ्ट दे सकते हैं।

फूलों का गुलदस्ता
फूल की खुशबू हर किसी को पसंद होती है। वुमन डे वाले दिन आप अपनी मां चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते है तो उन्हें गुलाब का फूल या फिर गुलदस्ता गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपकी मां को अच्छा फील होगा।

चॉकलेट
मीठा हर किसी को पसंद होता है। वुमन डे पर आप अपनी बहन, वाइफ और मां को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। चॉकलेट देकर आप अपनी बहन, मां और वाइफ के चेहरे पर स्माइल दे सकते हैं।

कॉफी मग
वुमन डे पर आप अपनी दोस्त, बहन और मां को कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप प्रिंट डिजाइन वाला मग गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में वुमन डे के लिए स्पेशल मग मिलते हैं आप वो भी गिफ्ट कर सकते हैं।

कुशन
वुमन डे पर आप अपनी बहन, मां और पार्टनर को कुशन गिफ्ट कर सकते हैं साटिन का कुशन वुमन डे पर गिफ्ट करने के लिए एकदम बेस्ट है। आप रेड या फिर पिंक कलर का कुशन गिफ्ट कर सकते हैं।

फोटो विद फ्रेम
वुमन डे पर स्पेशल वुमन को फोटो विद फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। मां के साथ वाली कोई भी खूबसूरत फोटो को फ्रेम करवाकर गिफ्ट करें। वुमन डे पर आपकी मां के लिए इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











