Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Sneha Dubey: जानें कौन है स्नेहा दूबे जिसने UN में रखा भारत का पक्ष
पाकिस्तान से दोगुले चेहरे से तो दुनिया पूरी तरह से वाकिफ है। जहां एक ओर पाकिस्तान खुद आंतकवादियों को पालता है, वहीं दूसरी ओर वह विश्व के सामने शांति दूत बनने का नाटक करता है। लेकिन एक बार फिर से भारत से बेटी और आईएफएस ऑफिसर स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान के इस दोहरे को बेनकाब किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के बाद भारत की ओर से ऐसा जवाब दिया, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। उन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राइट टू रिप्लाई के तहत कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के प्रयास की निंदा की। बता दें कि इमरान खान ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के भारत के फैसले के बारे में बात की।

जिसके जवाब में प्रथम सचिव, स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के बारे में ’झूठ’ फैलाने के लिए यूएनजीए के मंच का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों के बारे में वैश्विक मंच पर झूठ फैला रहे हैं। साथ ही वह ऐसा करके दुनिया का ध्यान अपने देश की दुर्दशा से हटाना चाहते हैं। पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां पर आंतकी खुले आम घूमते हैं। स्नेहा ने अपनी स्पीच में पाकिस्तान द्वारा आंतकवाद को पोषित करने और जम्मू व कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान के अवैध कब्जे की बात भी वैश्विक मंच पर रखी। स्नेहा दुबे ने कहा कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे इलाके भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।“
उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहता है और पाकिस्तान को याद दिलाया कि उसने 9/11 के आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। दुबे ने कहा, “अफसोस की बात है कि आज भी हमने पाकिस्तान के नेता को आतंक के कृत्यों को सही ठहराने की कोशिश करते हुए सुना। आतंकवाद की ऐसी रक्षा आधुनिक दुनिया में अस्वीकार्य है।“
सोशल मीडिया पर हो रही है सराहना
स्नेहा दुबे द्वारा इस तरह मजबूती से भारत का पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रखने के कारण सोशल मीडिया पर लोग भारत की इस बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग अपने कमेंट के जरिए स्नेहा के प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं।
जानिए स्नेहा दुबे के बारे में
स्नेहा दुबे 2021 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गोवा में पूरी की और अपनी उच्च शिक्षा पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली से की। इसके बाद, उन्होंने इंटरनेशनल स्टडीज में एमफिल पूरा किया। अपने पहले प्रयास में, उन्होंने 2011 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और विदेश मंत्रालय में अपना कार्य करना प्रारंभ किया। इसके बाद साल 2014 में मैड्रिड में भारतीय दूतावास गई।



Click it and Unblock the Notifications