Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
मेरा रेप इसलिए हुआ क्योंकि मेरा कसूर इतना था, मैं अपनी कार में बैठी हुई थी..
जब मैं 13 साल की थी तो पहली बार रिलेशनशिप में आई। ये रिलेशनशिप करीब 5 साल चला। क्योंकि मैं इस रिलेशनशिप की आदी हो गई थी तो मैं यह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहती थी। धोखा देने से लेकर उसने मुझे मारने पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुझे इस रिश्ते में कभी कोई प्यार और इज्जत नहीं मिली।
बावजूद इसके में कोई कड़ा निर्णय नहीं ले पा रही थी। ब्रेकअप जैसी चीज मेरे लिए बहुत मायने रखती थी, खासकर जिस रिश्ते को इतना समय दिया था।

फिर ब्रेकअप हो गया..
बहुत सारे झगड़ो और तकलीफों के बाद मुझे लगा शायद मैं आप किसी चीज के लायक नहीं हूं। इसलिए मैंने उससे 5 साल के बाद ब्रेकअप कर लिया। जब हम दोनों रिलेशनशिप में थे तो बहुत सारे ब्रेकअप हो चुके थे। हर बार मैं ही उसे मानने पहुंचती थी और हर बार दूसरा मौका मांगती। लेकिन हमारे ब्रेकअप के बाद मैं इस चीज से जल्दी उबर गई थी क्योंकि रिलेशनशिप में रहते हुए ही मैंने काफी जिल्लत सह चुकी थी। इसके बाद तो मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।

मुझे पछतावा था..
मुझे पछतावा था क्योंकि मैंने अपने जिंदगी के 5 साल ऐसे आदमी के लिए बर्बाद कर दिए थे। इसके बाद मैं एक इंसान से मिली। जो मेरी लाइफ में सच्ची मोहब्बत लेकर आया। वो मेरे बारे में सबकुछ जानता था और मेरे अतीत के बारे में पहले से ही सब कुछ जानता था। वो मेरे हर फैसले में मेरा साथ देता था।

और एक दिन..
हमारे रिलेशनशिप में सब कुछ अच्छा चल रहा था। करीब 4 महीनें के बाद एक ऐसा हादसा हुआ जिसने मेरी जिंदगी के साथ ही हमारे रिलेशनशिप को भी बदलकर रख दिया। जब एक पुलिस वाले ने हमें जेल में ले जाने की धमकी देते हुए मेरे साथ रेप किया।

मेरा क्या कसूर था?
मुझे नहीं मालूम था कि अपनी खुद की कार में आराम से बातें करना और देर तक बैठना भी एक बहुत बड़ा क्राइम हैं। जिसकी वजह से आपका रेप भी हो सकता है।

काफी समय गुजर..
उस दिन से लेकर आज तक मेरी जिंदगी पूरी तरह तबाह हो गई। उस हादसे के बाद भी मेरे बॉयफ्रैंड ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा, वो आज भी मेरे साथ है लेकिन मैं किस दर्द और तकलीफ से गुजर रही हूं। इसका अंदाजा सिर्फ मुझे ही हैं। उस हादसे को हुए काफी समय गुजर गया लेकिन आज भी दर्द नहीं गया। आज मैं 20 साल की हो गई हूं, लेकिन कोई मेरी स्थिति को नहीं समझ सकता हैं।

नजरें नहीं मिला पाती हूं
अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए मैंने खुद की इज्जत दांव पर लगा दी। उस दिन के बाद से मैं अपने पिता से नजरें मिलाने के लायक नहीं रही। न मैं उनसे बात करने की हिम्मत जुटा पाई।

बस उम्मीद है अब..
आज भी जब मैं उस हादसे के बारे में सोचती हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जो गलती मैंने की वो नादानी थी। मेरे पास दूसरों की तरह खुश रहने के हजार कारण हैं। लेकिन मेरे अतीत ने मेरा सब कुछ छीन लिया है। बस अब एक ही उम्मीद है कि मैं कभी इन अंधेरों से बाहर निकल पाऊं।
(नोट: ये किस्से रियल लाइफ एक्सपीरियंस से जुड़े हुए है, अगर आप भी ऐसी कोई एक्सपीरियंस शेयर करना चाहें तो यहां कर सकते हैं। )



Click it and Unblock the Notifications