Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
फ्लाइट में ही कपड़े उतारकर पोर्न देखते हुए मास्टरबेट करने लगा ये शख्स
एक हवाई यात्री को प्लेन में खुलेआम मास्टरबेट करने के जुर्म में बांधकर प्लेन से उतार दिया गया। रिपोर्ट की मानें तो ये शख्स प्लेन में ही पोर्न फिल्म देखते हुए ये सब कर रहा था। बांग्लादेश के 20 वर्षीय इस शख्स ने अपने कपड़े तक उतार दिए थे और फ्लाइट में ही लैपटॉप पर सेक्स मूवी देखने लगा। मलेशिया के कुआलालम्पपुर जा रही मलिंदो एयर फ्लाइट में ये सब हुआ।
खबर है कि एक बांग्लादेशी आदमी मलिंदो एयर बोइंग 737-800 की फ्लाइट में यौन क्रीडा करते पकड़ा गया है। इस शख्स ने बताया कि वो मलेशियन यूनिवर्सिटी का छात्र है और कैबिन क्रू का कहना है कि उसने अपने कपड़े पीछे रख दिए थे। लेकिन फिर उसने शौचालय के रास्ते पर स्टेवर्ड को गले लगाने की कोशिश की, जब स्टेवर्ड ने उसकी इस हरकत को रिजेक्ट कर दिया तो वो गुस्से से लाल पीला हो गया और उस पर अटैक कर दिया।

खुलेआम मास्टरबेट
तब कैबिन क्रू और यात्रियों ने इस शख्स को इसके कपड़ों के साथ बांध दिया और पूरी फ्लाइट तक वो ऐसे ही रहा। ये घटना शनिवार को हुई थी।
स्टाफ इस शख्स को कपड़े पहनाते और बांधते हुए। इस फ्लाइट में सवार एक अन्य यात्री ने मीडिया को बताया कि प्लेन में ही वो अपने आसपास के लोगों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करते हुए मास्टरबेट करने लगा।

बांध दिया उसे
मलेशियन वेबसाइट स्टार ऑनलाइन की मानें तो उसने अपनी सीट पर ही पेशाब तक कर दिया। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। एयरलाइन का इस विषय में अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
प्लेन के लैंड करते ही इस शख्स को बाहर निकालकर अरेस्ट करते हुए।
स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुए बयान के आधार कंपनी का कहना है कि इस अभद्र यात्री को ढाका की फ्लाइट के दौरान सीट से ही बांध दिया गया था और लैंड करने पर उसे अरेस्ट कर लिया गया।

जेल में डाल दिया
बताया जा रहा है कि क्रू ने इस यात्री को रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन किया जिससे फ्लाइट को अपनी यात्रा पूरी करने में कोई दिक्कत ना हो पाए। इस अभद्र यात्री को ढाका सुरक्षा टीम द्वारा प्लेन के लैंड करने पर अरेस्ट कर जेल में डाल दिया गया।



Click it and Unblock the Notifications
