Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे को अकेले सुलाने के 12 बेहतरीन तरीके
जब बच्चा छोटा होता है तो उसके सोने का तरीका बिल्कुल अलग होता है लेकिन जब वह बड़ा हो जाता है तो उसकी सोने की आदतों में बड़ा परिवर्तन आ जाता है। उसे आपका प्यार और अपनत्व ज्यादा चाहिए होता है और इसलिए आपके लिए बच्चे को सुलाना एक बड़ा टास्क बन जाता है।
बच्चों के लिए अच्छी नींद के उपाए
इस आर्टिकल में हम आपको बच्चे को सुलाने के 12 तरीके बताएंगे जिन्हे ध्यान में रखकर आप बच्चे को सुलाने की कोशिश कर सकती हैं। तो आइए जानते है:

1. अच्छा स्थान
जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उन्हे हर जगह नींद नहीं आती है। उनके लिए एक स्थान या एक कमरा निर्धारित कर दें और उसमें सबसे अच्छी जगह पर उनका बिस्तर लगाएं और वहीं सुलाएं।

2. सही समय
बच्चे को हर समय सुलाने का प्रयास न करें। उसे समय पर ही सुलाएं, ताकि वह रात में जगकर परेशान न हों।

3. रूटीन सेट कर दें
बच्चे के सोने का रूटीन सेट कर दें कि दोपहर में वह कितनी देर सोएगा और रात में कितनी देर सोएगा। इससे उसकी आदत में उस समय नींद आना शामिल हो जाएगा।

4.आरामदायक कपड़े
बच्चे को तंग कपड़े न पहनाएं। सोने के दौरान हल्के और ढीले कपड़े पहनाएं। रात के दौरान नाइट सूट पहनाकर सुलाएं।

5. पेट भरा रखें
बच्चे भूखे होने पर भी नहीं सोते हैं। उन्हे खाने को दें, उसके बाद ही सुलाएं, इससे वो पूरा समय अच्छी नींद लेगें।

6. नाक साफ कर दें
छोटे बच्चों को नाक साफ करके ही उन्हे सुलाएं। इससके उनकी नाक बंद नहीं होगी और न ही उन्हे सांस लेने में दिक्कत होगी।

7. शांत वातावरण
बच्चों को जहां भी सुलाएं, वहां का वातावरण शांत होना चाहिए। ज्यादा शोर-शराबे में भी बच्चे नहीं सो पाते है।

8. हल्की रोशनी
बच्चे को एकदम घुप्प अंधेरे में न सुलाएं। उन्हे हल्की रोशनी में सुलाएं ताकि वो डरें नहीं।

9. उन्हे सुरक्षा दें
बच्चों को कम्बल ओढ़ने दें और उनके सिर पर हाथ फेरें, ताकि उन्हे ऐसा लगे कि आप उनके पास ही हैं।

10. एलर्जी वाले तत्वों को रूम से हटाएं
अगर आपके बच्चे को धूल या किसी अन्य चीज से एलर्जी है तो उस चीज को वहां से हटा दें।

11. सही तापमान
जहां बच्चे को सुलाएं, उसका तापमान सही होना चाहिए ताकि बच्चे की नींद में कोई खलल न आएं।

12. बच्चे को आराम
बच्चे को सुलाने से पहले हल्की मसाज कर दें, इससे वह अच्छी नींद लेगा।



Click it and Unblock the Notifications
