Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
जानें, प्रेगनेंसी के समय कुपोषण के गंभीर प्रभावों के बारे में
गर्भावस्था के दौरान मां का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में अगर मां के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो बच्चे को भी कमजोरी ताउम्र बनी रहती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि मां का शरीर कमजोर होने पर बच्चे को कम उम्र में ही दिल के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
पशु अध्ययन में पाया गया है कि मां के द्वारा भोजन लिए जाने में थोड़ी सी कमी करने पर, बच्चे के अंगों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और उसे जन्म के कुछ ही समय बाद से दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं।
Also Read: गर्भावस्था के दौरान इन 9 बातों का रखें ध्यान

ऐसे में बच्चे के ह्दय में होने वाले परिवर्तन, जीवन की गुणवत्ता को कम कर देते हैं और उसके शरीर को कमजोर बना देते हैं। साथ ही मधुमेह और हाइपरटेंशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चे में स्ट्रोक आने का कारण भी ये हो सकता है।

मां के द्वारा लिए जाने वाले पोषक तत्वों का सीधा प्रभाव, बच्चे के स्वास्थ्य और विकास पर पड़ता है, जिसका पता बच्चे के जन्म के बाद और फिर उम्र भर पता चलता है। कई बार, मां के द्वारा ज्यादा तनाव लेने पर भी बच्चा, अस्वस्थ पैदा होता है और उसे जीवनभर तनाव में रहने की ही प्रवृत्ति बनी रहती है। इस बारे में अमेरिका से जेफ्री क्लार्क के नेतृत्व में, टेक्सास यूनिर्विसटी में रिसर्च की गई है।
Also Read: जानें, गर्भवती महिलाओं को किस ओर करवट कर के सोaना चाहिये?

इस अध्ययन के लिए, टीम ने एमआरआई स्कैनिंग को कई महिला और पुरूषों बुबून्स पर किया गया था और इन्हीं से निष्कर्ष निकाला गया कि जब मां, 30 प्रतिशत खुराक कम लेती है तो उसके बच्चों को कई शारीरिक समस्याएं हो जाती है, खासकर ह्दय सम्बंधी। वहीं पूरी खुराक लेने वाली बूबुन्स के साथ ऐसा नहीं है। इन पशुओं का जीवन मानव से 1/4 होता है उस हिसाब से मानव के लिए निष्कर्ष को पेश किया गया।

गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं का स्वास्थ्य, हमेशा सही बने रहना चाहिए, क्योंकि बच्चे पर उनके स्वास्थ्य का पूरा प्रभाव पड़ता है। महिला को न चाहते हुए भी सभी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद भी स्तनपान कराने तक महिला को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस शोध को फिजियोलॉजी के जर्नल में भी प्रकाशित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications