Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
गर्मियों में बच्चों को कैसे रखे हाइड्रेड..
गर्मी का मौसम बड़ी तेजी के साथ कदम बढ़ा रहा है। गर्मी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढेर सारा पानी पियें। इस मौसम में पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन होना, मतलब कमजोरी और बीमारी का बुलावा। जितना हो सकें इस मौसम में लिक्विड डाइट और पानी पर जोर दे। अगर आपका छोटा बच्चा बीमार है और यह गर्मी का मौसम है तो, उसकी कंडीशन और भी बुरी हो सकती है। छोटे बच्चों को खूब सारा पानी पिलाएं और अगर वह ना पियें तो उन्हें पानी की जगह पर कुछ ऐसे फल और सब्जियां खिलाएं जिससे उनका शरीर हाइड्रेट रहे।
गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को पांच कप पानी जरुर पिलाएं। आप अपने बच्चे को सूप, दूध, तरबूज और फल का रस दे सकती हैं। आइये जानते हैं छोटे बच्चों के शरीर में पानी की पूर्ती करने के लिये उन्हें क्या खिलाएं।

नर्इ बोतल या कप खरीदें:
बच्चों को नर्इ-नर्इ चीजें हमेशा से प्रभावित करती है इसलिये इस मौके का फायदा उठा कर उनके लिये रंगीन पानी की बोतल या कार्टून बना हुआ कप खरीद लाइये।

नारियल पानी:
अगर आप अपने बच्चे को कुछ ऐसी पौष्टिक चीज पीने के लिये देना चाहती हैं, जिसमें सभी पोषण मौजूद हों, तो उन्हें नारियल पानी खरीद कर दें।

दही:
अगर आपका बच्चा बहुत कम पानी पीता है तो, उसे दही या लस्सी बना कर दें! आप उसे फ्लेवर वाली दही भी दे सकती है।

फल:
बच्चे को पानी की अधिक मात्रा वाला फल दें, जैसे तरबूज। इससे वे हाइड्रेट भी होगें और इसमें फाइबर होने की वजह से पेट भी सही रहेगा।

स्वाद में बदलाव करें:
केवल पानी देने से बचें। कभी पानी का रंग बदल दें, कभी उसमें नींबू और चीनी मिला कर शिकंजी बना दें। कभी फल का जूस और कभी नारियल पानी पिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
