Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
नए पैरेंट्स करते है ये 5 कॉमन गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं
बच्चे को पालना कोई आसान बात नहीं है। बच्चे के जन्म के बाद के शुरुआती कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं। अपने बच्चे को बढ़ते हुए देखना, जिंदगी का सबसे खास और यादगार समय होता है। बच्चों को बड़ा करना कोई आसान काम नहीं हैं रोजाना एक नई चुनौती होती है, खासकर जो नए-नए पैरेंट्स बने हैं वो बच्चों की एक्स्ट्रा केयर के चलते कुछ गलतियां कर बैठते हैं। आइए जानते हैं कि पहली बार माता-पिता बनने पर लोग अकसर क्या गलतियां कर बैठते हैं।

खुद को नज़रअंदाज करना
अकसर माता-पिता खासतौर पर नई माएं ये गलती करती हैं। बच्चा होने का ये मतलब नहीं है कि आप खुद पर सबसे आखिरी में ध्यान दें। आपको इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि मां या पिता बनने के बाद भी आपकी अपनी एक जिंदगी है।

स्मार्टफोन का इस्तेमाल
बच्चे बार-बार रोते हैं और उन्हें बार-बार चुप करवाना पड़ता है। इस वजह से आपको अपने स्मार्टफोन से दूरी नहीं बनानी चाहिए। कई अभिभावकों का सोचना है कि संगीत और गानों से बच्चे का ध्यान बंटाने में मदद मिल सकती है लेकिन अगर एक बार आपने उन्हें फोन दे दिया तो फिर उन्हें इससे दूर रख पाना मुश्किल हो सकता है। अपने बच्चे को कम उम्र में ही यूट्यूब वगैरह दिखाने पर आपको पछतावा हो सकता है।

बच्चों की दूसरों से तुलना
हो सकता है कि आपके दोस्त का बच्चा पूरी रात चैन से सोता हो और आपका बच्चा पूरी रात शोर मचाता हो। हर बच्चा अलग होता है। आपको उसे अपने आप सीखने का समय देना चाहिए। अपने बच्चे के विकास की तुलना दूसरे बच्चों से ना करें। अगर कोई बच्चा आपके बच्चे की तुलना में जल्दी चलना सीख जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपका बच्चे का विकास धीमा हो रहा है। इन मामलों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बच्चों को समझें
बच्चे के रोने पर आपको चिड़चिड़ा होने की जरूरत नहीं है। पहली बार माता-पिता बने कई लोग बच्चे के रोने पर हड़बड़ा जाते हैं। आपको समझना चाहिए कि बच्चा आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रो रहा है। पेट भरा होने और नैप्पी सूखी होने पर भी वो आपको अपने पास बुलाने के लिए रो सकता है।

हर बात पर विश्वास नहीं
पहली बार मां-बाप बनने पर सभी लोग उन्हें तरह-तरह की नसीहतें देने लगते हैं। अकसर कपल्स अपने दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों से पैरेंटिंग सलाह लेते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उन्होंने जो बताया वो सही ही है। आपको ये समझना चाहिए कि दूसरों की सलाह से ज्यादा आपके बच्चे के लिए क्या सही है।



Click it and Unblock the Notifications
