Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सोशल मीडिया पर बच्चों की ऐसी तस्वीरें न करें शेयर, जानें वजह

सोशल मीडिया पर आज कल लोग काफी एक्टिव रहने लगे है। कई लोग तो अपनी छोटी छोटी चीजें भी सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियोज के जरिए शेयर करते रहते हैं। कई लोग तो अपने नवजात बच्चे के नाम भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बना लेते हैं। जिस पर बच्चे के उठने से लेकर सोने तक हर एक पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बच्चों की कुछ खास तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए जानें बच्चों की किस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए।
पॉटी ट्रेनिंग पिक्चर
हर किसी को ये समझना चाहिए कि बच्चे के सभी मोमेंट पब्लिकिकली शेयर कना अच्छी बात नहीं होती। सिर्फ पॉटी ही नहीं बच्चा हर चीज़ पहली बार करेगा। लेकिन उस मूमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करना जरूरी नहीं है। आप उस समय को इंजॉय करने की कोशिश करें।
चोट लगी हुई तस्वीर
कई बार बच्चा खेलते खेलत गिर जाता है। या बदलते मौसम के कारण बीमार पड़ जाता है। ऐसे में उसे आपकी केयर की ज्यादा जरूरत होती है। आप तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया पर डालने की जगह उसकी केयर में अपना ज्यादा ध्यान लगाने की कोशिश करें। बच्चों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने में भी अच्छी नहीं लगती हैं। इसलिए आप ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें।
अनसेफ एक्टिविटीज
जब आपका छोटा बच्चा कुछ नया करता है, तो आप सबसे पहले उसकी तस्वीर खींचते हैं, सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए। लेकिन ये करना गलत होता है। सबसे पहले आपको ये देखना जरूरी है कि आपका बच्चा कर क्या रहा है। उस काम को करने से कही आपके बच्चे को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। अगर आप बच्चे की कोई अनसेफ एक्टिविटी करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे तो और लोग भी आपके बच्चे की कॉपी अपने बच्चे से करवाने की कोशिश करेंगे।
नहाने की तस्वीरें
नहाते हुए बच्चे काफी क्यूट लगते हैं। लेकिन उनकी नहाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए। अपने बच्चे को बिना कपड़े के सोशल मीडिया पर दिखाना अच्छी बात नहीं है। बड़े होकर आपके बच्चे को ये तस्वीर पसंद नहीं आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
