Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
एक साल के बच्चे को रोज कितना पानी पीना चाहिए?
हमारे लिए पानी बहुत जरूरी है। जल ही जीवन है और ये बात पूरी तरह से सच है। शरीर की हर कोशिका को पानी की जरूरत होती है। पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। हमारे शरीर का लगभग 60 फीसदी हिस्सा पानी से बना है और शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।

हमारे पाचन तंत्र, रक्तप्रवाह, तापमान को कंट्रोल करने और यहां तक कि मस्तिष्क के ठीक तरह से काम करने के लिए भी पानी जरूरी होता है। एक सामान्य वयस्क को रोज 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन बच्चों के मामले में ऐसा नहीं है।
एक साल के बच्चे की जरूरत
एक साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादातर फ्लूइड मां के दूध से ही मिलता है। एक साल के बाद ही उन्हें खाने की चीजें दी जाती हैं। इस समय पर उनकी पानी की रोजाना जरूरत की पूर्ति होना आवश्यक है।
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन डायट्री के अनुसार एक साल के बच्चे को पानी की 80 फीसदी जरूरत की पूर्ति इलेक्ट्रोलाइट और पानी से करनी चाहिए। इसके बाद दूध और फ्रूट जूस दे सकते हैं।
गर्म मौसम में बच्चों की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पेशाब को चैक करते हुए अपने बच्चे की पानी की खपत को बढ़ाते रहें। अगर उसका पेशाब साफ आता है तो इसका मतलब है कि बच्चा हाइड्रेटेड है लेकिन अगर पेशाब पीले रंग का आता है तो उसे और ज्यादा मात्रा में पानी पिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
