Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Parenting Tips: नवजात बच्चे के लिए सर्दी की धूप हैं जरूरी, जानिए इसके फायदे

पहले के समय में दादी नानी मां नवजात बच्चों को हेल्दी रखने के लिए सर्दी के मौसम में धूप दिखाया करती थी। आज के समय में भी लोग छोटे बच्चे, खासकर नवजात बच्चों को धूप दिखाने की सलाह देते हैं। छोटे बच्चों के लिए सर्दी की धूप काफी फायदेमंद होता है। सर्दी में बच्चों को धूप से ना सिर्फ गर्माहट मिलती हैं, उन्हें अन्य तरह के भी स्वास्थ्य फायदे होते हैं। कई लोग सर्दी में बच्चों को धूप दिखाने से हिचहिचाते हैं, उन्हें लगता हैं कि बच्चों को धूप में रखने से उनके सेहत पर इसका गलत असर पड़ेगा। और उनके स्किन पर टैनिंग हो जाएगी। लेकिन विंटर सीजन में कुछ सावधानियों के साथ आप बच्चे को धूप दिखा सकते हैं।
बच्चों के सेहत के लिए सर्दियों की धूप बहुत फायदेमंद होती है। शरीर में धूप लगने से कई तरह की बीमारी दूर होती है। धूप आपके बच्चो को एनर्जी देने का काम करता है। बच्चं को सुबह के समय होने वाली धूप में रखें। दोपहर की तेज धूप में उन्हें बैठाने से बचें। थोड़ी देर ही बच्चे को धूप दिखाना उनके सेहत के लिए काफी है। आइए जानें नवजात बच्चे को धूप दिखाने के फायदे क्या-क्या हैं-
1. पीलिया से बचाव
छोटे बच्चों में पीलिया होने का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन रोजाना थोड़ी देर उन्हें धूप दिखाने से पीलिया का खतरा कम किया जा सकता है। धूप में बिल्रूबिन को तोड़ने की शक्ति होती है। जो आपके चेहरे को पीड़ कर देता है। ऐसा में अगर बच्चा बीमारी है तो उसे धूप में ले जाने से पहले बच्चे को कितनी देर धूप दिखानी है या किस समय सलाह जरूर ले लें।
2. दिमाग का होगा विकास
छोटे बच्चे के दिमार के विकास के लिए सर्दियों की धूप बहुत जरूरी होती है। धूप में रहने से बच्चे के शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन की बढ़ोतरी होती है। जो बच्चे के मूड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
3. बच्चे की हड्डियों होती हैं मजबूत
धूप बच्चों की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। नवजात बच्चों को थोड़ी देर धूप में लेकर बैठने से उनकी हड्डियां काफी मजबूत होती है। धूप हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करता है। जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। अगर नवजात बच्चे का जन्म अपने समय से पहले हुआ है तो उस बच्चे को धूप जरूर दिखाएं। क्योकि ऐसे बच्चों में विटामिन डी की कमी होती है।
बच्चों को सर्दी में धूप दिखाने के टिप्स -
- बच्चे को सीधी धूप लगने से बचाएं। कोशिश करें की बच्चे का चेहरे और आंखों पर कोई हल्का कपड़ा डाल दें। ताकि सीधी धूप लगने से बचाया जा सकें।
- तेज हवा में बच्चे को धूप दिखाने से बचें। ऐसा करने से बच्चे के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है।
- बच्चे की स्किन काफी नाजुक होती है। सर्दी के मौसम में बच्चे को हल्की धूप दिखाए, ताकि उनकी स्किन लाल ना होने पाएं।
बच्चे को धूप में रहने के कारण डिहाइड्रेशन ना हो जाएं, इसके लिए आप उन्हें स्तनपान करवाते रहें। ऐसा करने से बच्चा हाइड्रेटेड रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
