Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्या कैंसर के बाद प्रेगनेंसी संभव है?
इस दुनिया में नई जिंदगी लाना तब बहुत मुश्किल हो जाता है जब आपकी खुद की जिंदगी दांव पर लगी हो। लेकिन फिर भी कुछ महिलाओं का सपना होता है कि वह मां बने फिर भी जब उन्हें पता है कि वे कैंसर से लड़ रही हैं। कैंसर का खतरा अधेड़ अवस्था की महिलाओं में अधिक देखा गया है, जिसे अच्छे ट्रीटमेंट से ठीक भी कर दिया जाता है।
तो तब क्या होता है जब आप कैंसर से लड़ कर सही हो जाती हैं और आपकी ख्वाहिश होती है कि आप मां बने। क्या ऐसा संभव है? क्या इसमें कोई खतरा है? चलिये जानते हैं-

क्या यह संभव है?
वैसे तो इसका कोई कारण नहीं है कि आप कैंसर के बाद मां नहीं बन सकती। लेकिन हां यदि आपको गर्भाशय या अंडाशय का कैंसर हुआ था तो समझ लीजिये कि आपकी प्रजनन प्रणाली पूरी तरह से खराब हो चुकी होगी। इसलिये महिला को अपने शरीर को पूरी तरह से ठीक होने के लिये अच्छा खासा समय देना चाहिये और फिर कोशिष करनी चाहिये।
गर्भवती बनने के लिये कितने समय के लिये इंतजार करना चाहिये?
वैसे तो कैंसन रोगी को सलाह दी जाती है कि वे 6 महीने तक का इंतजार करें जिससे कि उनकी कीमोथैरिपी समाप्त हो जाए। ऐसा इसलिये क्योंकि कीमोथैरिपी की कठोर किरणे अंडाशय में बढ रहे अंडो को क्षतिग्रस्त कर देगी। कभी-कभी तो डॉक्टर आपको 2 से 5 सालों तक रूकने के लिये कह सकता है। यह इसलिये कई कैंसर इस समय की अवधि तक बिल्कुल ठीक हो जाते हैं।
क्या चीज दांव पर लगती है?
कैंसर एक घातक बीमारी है और इसके उपचार के लिये शरीर बहुत सारे आघात से गुजरता है। तो जाहिर सी बात है कि आपका शरीर कमजोर पड़ जाएगा। यदि आपकी ब्लड रिपोर्ट, यूरीन रिपोर्ट और हार्ट रेट आदि बिल्कुल ठीक है तब आप कंसीव कर सकती हैं।
क्या शिशु नार्मल होगा?
बच्चा बिल्कुल नार्मल होगा यदि आपकी फेमिली में कुछ तरह के कैंसर जैसे, ब्रेस्ट कैंसर किसी ना किसी महिला को होता चला आ रहा है तो, हो सकता है कि आपके होने वाले बच्चे को भी आगे चल कर इसका खतरा हो।



Click it and Unblock the Notifications