Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पिता बनने के एक साल के अंदर फ्रेंड सर्किल से दूर होने लगते हैं पुरुष
जिंदगी में पहली बार पिता बनना पुरुषों के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक होता है। ये एक लाइफ चेंजिंग पल होता है जो आगे चल कर चैलेंज में तब्दील हो जाता है। ये एक ऐसा समय होता है जब आपको अपने जीवनसाथी के साथ परिवार और दोस्तों के मदद की बहुत जरूरत होती है। मगर हाल ही में आए एक सर्वे से ये पता चलता है कि पुरुषों की एक बड़ी संख्या पिता बनने के पहले साल के भीतर ही अपने दोस्तों से दूर होने लगती है।

क्या कहती है स्टडी
एक नए सर्वे की मदद से ये पता चला है कि करीब पांच में से एक आदमी पिता बनने के लगभग 12 महीने पूरा करने तक अपने दोस्तों को खो देता है। ये भी जानने में मदद मिली कि जिन नए पिता बनने वाले मर्दों के दोस्त नहीं होते हैं वो पेरेंटहुड के बाद आए तनाव से ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आए।

कितने लोगों को किया शामिल?
ये रिसर्च 2019 में मूवेंबर फाउंडेशन के द्वारा कराई गयी जिसमें कनाडा, यूके, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया से तकरीबन 4000 लोगों को शामिल किया गया। इस अध्ययन में पिता बनने का प्रभाव, सामाजिक कनेक्शन और इसका फादरहुड पर पड़ने वाले असर की जांच की गयी।
अध्ययन के बाद सामने आयी रिपोर्ट में पता चला कि 20 प्रतिशत पुरुषों के पिता बनने के एक वर्ष के भीतर ही उनके दोस्तों की संख्या में गिरावट आयी। वहीं 33 फीसद मर्द जिनके अच्छे और घनिष्ट मित्र नहीं थे, उनका स्ट्रेस लेवल उन पुरुषों की अपेक्षा 23 फीसदी ज्यादा बढ़ा हुआ पाया जिनके पास कम से कम एक दोस्त मौजूद था।

स्वीकार की अलग थलग हो जाने की बात
इस सर्वे में ये भी पाया गया कि 23 प्रतिशत पुरुष इस बात को स्वीकार करते दिखे कि पहली बार पिता बनने के बाद वो अलग थलग हो गए। साथ ही जिन युवा लोगों को बाप बनने का मौका मिला उनमें बच्चे की परवरिश को लेकर ज्यादा दबाव दिखा।
रिपोर्ट के मुताबिक आपकी मित्रता कैसी है ये बात भी बहुत मायने रखती है। खासतौर से उन मर्दों के लिए जो अपने रिश्ते से ज्यादा खुश और संतुष्ट नहीं हैं। इस तरह की स्थिति से प्रभावित पुरुष स्ट्रेस को सही ढंग से मैनेज नहीं कर पाते हैं।

महिलाएं भी होती हैं प्रभावित
रिसर्च में ये भी सामने आया कि 5 में से 1 महिला बच्चे को जन्म देने के एक साल बाद मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करती हैं। वहीं 10 में से 1 पुरुष पर भी इसका असर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
