Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
42 में ढाई किलों के 3 बच्चों को दिया जन्म, फराह ने 17 साल बाद खोला हेल्दी प्रेग्नेंसी का राज
35 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी को लेकर कई डॉक्टर चिंता जाहिर करते हैं, क्योंकि इस उम्र में कंसीव करने से मां और बच्चे की सेहत पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान इसे हेल्दी बनाए रखने की बात शेयर की।
फराह खान ने देबीना बनर्जी के शो में बताया कि उनकी प्रेगनेंसी पूरी तरह से हेल्दी रही और उन्होंने ढाई किलो के तीन बच्चों को डिलीवर किया। उनका मानना है कि सही खानपान, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से प्रेगनेंसी को हेल्दी रखा जा सकता है।

तीनों एंब्रियो को रखा सुरक्षित
43 साल की उम्र में मां बनने वाली फराह खान ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं। फराह ने 42 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए कंसीव किया था। डॉक्टर ने उन्हें 1 एम्ब्रियो हटाकर ट्विन्स रखने की सलाह दी थी, लेकिन फराह ने यह प्रस्ताव मना कर दिया और तीन एम्ब्रियो को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया, जिससे उन्होंने ट्रिपलेट को जन्म दिया। फराह खान ने अपनी प्रेगनेंसी को हेल्दी बनाने के लिए पूरी कोशिश की। सही खानपान, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह का पालन कर, फराह ने ढाई किलो के तीन हेल्दी बच्चों को जन्म दिया। उनके इस निर्णय ने यह साबित कर दिया कि अधिक उम्र में भी एक स्वस्थ प्रेगनेंसी संभव है।
प्रेगनेंसी में ली हेल्दी न्यूट्रीशन
फराह खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी न्यूट्रीशन को अहम बताया है। हालांकि उन्हें आईवीएफ के दौरान कठिन दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन उनकी सकारात्मक सोच ने उन्हें मदद दी। फराह ने अपने खाने-पीने पर खास ध्यान दिया और न्यूट्रीशनिस्ट की मदद ली, जिससे उनकी प्रेगनेंसी हेल्दी रही। वह बताती हैं कि डिलीवरी के बाद उनका वजन ज्यादा नहीं बढ़ा था, सिर्फ पेट थोड़ा बढ़ा था क्योंकि सारा न्यूट्रीशन उनके बच्चों को मिला था। फराह मानती हैं कि प्रेगनेंसी में हेल्दी डायट बेहद जरूरी है, क्योंकि यह न केवल मां की सेहत बल्कि बच्चे के विकास के लिए भी अहम होती है।
डिलीवरी से 10 दिन पहले ही बेड रेस्ट लेना शुरू किया
फराह खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान केवल 10 दिन बेड रेस्ट लिया। उन्होंने बताया कि यदि प्रेगनेंसी में कोई दिक्कत न हो, तो बेड रेस्ट से बचना चाहिए। फराह ने डिलीवरी से 10 दिन पहले ही बेड रेस्ट लेना शुरू किया और बच्चों के जन्म के दो महीने बाद वह काम पर वापस लौट आईं। उनका मानना है कि हल्का-फुल्का काम करना प्रेगनेंसी में फायदेमंद हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
