Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
How to Get Pregnant: गर्भधारण के लिए नहीं पड़ेगी IVF की जरुरत, ये 7 फूड्स खाने से बेहतर होगी Egg Quality
How to Get Pregnant Fast: अगर आपको कंसीव करने में मुश्किल हो रही है और आप सालों से फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हर बार आपको असफलता ही हाथ लगती है। अगर अब कंसीव करने के लिए आईवीएफ का सहारा लेने का सोच रही हैं, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए।
जी हां, आप कुछ आयुर्वेदिक फूड्स की मदद से एग क्वालिटी को बेहतर बना सकती हैं, जो आपको गर्भधारण करने में मदद कर सकते हैं।
क्योंकि कई बार महिलाओं के शरीर में मौजूद अंडाशय से जो एग्स निकल रहे हैं वह कितने हेल्दी हैं? इस चीज पर भी आपकी प्रेगनेंसी निर्भर करती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है एग्स की संख्या और क्वॉलिटी दोनों कम होती जाती है।
इसलिए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से यकीनन आपके एग की क्वालिटी सुधरेगी और आप जल्दी कंसीव कर सकती हैं।

1. शकरकंद
इनमें बीटा कैरोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो हॉर्मोनल इंबैलेंस को दूर कर फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
2. अनार
इसमें विटामिन-के, फोलेट और फ्लेवोनॉइड्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी न्यूट्रिऐंट्स एग क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होते हैं।

3. ड्राई फ्रूट्स और नट्स
सूखे मेवें प्रोटीन, मिनरल्स, विटमिन्स आदि से भरपूर होते हैं। खजूर, अंजीर और किशमिश को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से सेलेनियम की पूर्ति होती है, जो एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट है। ये फ्री रेडिकल्स को रोकता है और बेहतर क्वॉलिटी के एग्स के उत्पादन में मदद करता है। अखरोट- इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एंडोक्राइन ग्लैंड हेल्दी रहती है। हर दिन स्नैक के तौर पर ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं।
4. चुकंदर
ये आयरन से भरपूर होते हैं और यूट्रस तक ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। ब्लड प्यूरिफिकेशन में हेल्पफुल हैं और एनर्जी लेवल मेंटेन रखते हैं।

5. हरी पत्तेदार सब्जी
डाइट में कम से कम 2 हरी पत्तेदार सब्जी को जरूर शामिल करें। इससे आपके एग्स की क्वॉलिटी बेहतर होगी और प्रेग्नेंट होना आसान हो जाएगा। आप सलाद या फिर स्मूदी के जरिए भी इनका सेवन कर सकती हैं।
6. तिल का तेल
आपकी एग क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। तिल के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और इम्यूनिटी बूस्टर गुण आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप खाने में तिल के तेल का यूज कर सकते हैं, जो आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है।
7. दाल
अगर शरीर में आयरन और प्रोटीन की कमी हो जाए तो ऑव्यूलेशन में दिक्कत आने लगती है। लिहाजा दालें और फलियों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये दोनों ही सुपरफूड्स, आयरन, विटमिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
