Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Parenting Tips: बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए पेरेंट्स खुद को ऐसे रखें हैप्पी

दुनिया के हर माता-पिता के सामने सबसे बड़ी समस्या अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करनी होती है। ऐसे में पेरेंट्स होने के नाते आप बच्चों के सामने जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चे की परवरिश पर उसका सीधा असर पड़ता है। अगर आप हंसते खेलते अपने बच्चों को बड़ा कर रहे हैं, तो बच्चे भी खुश मिजाज रहेंगे। वहीं अगर आप बच्चों के सामने लड़ते झगड़ते रहेंगे, या फिर सीरियस मूड में ही उनके सामने रहेंगे, तो बच्चे या तो डरे सहमे रहेंगे, या फिर उनकी आदतें बिगड़ जाएगी। ऐसे बच्चे बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाएंगे। आपके बिहेव का सीधा असर बच्चे की मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। लेकिन किसी बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं है। कई बार पेरेंटिंग में ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसके कारण पेरेंट्स खुश नहीं रह पाते हैं। लेकिन एक अच्छी पेरेंटिंग के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स हैप्पी रहे। तो आइए जानते हैं, अच्छी पेरेंटिंग के दौरान पेरेंट्स कैसे खुश रह सकते हैं।
पेरेंटिंग के दौरान पेरेंट्स ऐसे रखें खुद को हैप्पी
1. बच्चों को सिखाएं अपनी हॉबी
बच्चों की परवरिश में अक्सर माता-पिता अपनी हॉबी को भूल ही जाते हैं। उनकी खुशी में खुश रहने की कोशिश करते हैं। जो अच्छा भी है, लेकिन कहीं न कहीं दिल से आप खुश नहीं रह पाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि अपनी पसंद की चीजें बच्चों के साथ मिलकर करें। अपने पसंद के खेल बच्चों के साथ खेले, अपने फेवरेट प्लेस पर बच्चों को घूमाने ले जाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आप बच्चों की हॉबी जान पाएंगे, बल्कि बच्चे भी आपकी हॉबी के बारे में आसानी से जान सकेंगे। आप दोनों एक दूसरे की हॉबी को एन्जॉय भी करेंगे।
2. बच्चे की हर चीज को न करें कंट्रोल
कई पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के चक्कर में ओवर कंट्रोलिंग हो जाते हैं। जो माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए कोशिश करें की आप अपने बच्चों पर ज्यादा कंट्रोल न रखें। हर बात पर, हर काम को लेकर उन्हें रोके टोके नहीं। हर समय बच्चे पर रोक टोक करने पर बच्चा आपसे दूर भागेगा। जिसके कारण आप खुश नहीं रह पाएंगे। जब आप खुश नहीं रहेंगे, तो बच्चे को अच्छी परवरिश कैसे दें पाएंगे।
3. बच्चों के साथ न करें सख्ती
कई परेंट्स को लगता है कि बच्चे को सुधार कर रखने या सही संस्कार देने के लिए सख्ती बहुत जरूरी होती है। लेकिन वास्तव में बच्चों के साथ सख्ती से पेश आने वाले माता-पिता आपको कभी हैप्पी नजर नहीं आएंगे। ऐसे में अगर आपको खुश दिल से अपने बच्चों की परविरश करनी है, तो आप कोशिश करें की उनके साथ सख्ती से पेश न आएं। ऐसा करने से बच्चों की मेंटल हेल्थ बेहतर बनी रहती है, और आप भी हैप्पी रहते हैं।
4. बच्चों की करें तारीफ
बच्चों की छोटी-छोटी अचीवमेंट पर आप खुश रहने की कोशिश करें। इतना ही नहीं उनकी अचीवमेंट को आप सेलिब्रेट भी करें। ऐसा करने से आप अपने बच्चों को मोटिवेट को करेंगे ही, लेकिन खुद भी खुश रहेंगे। अपनी खुशी में आपको खुश देखकर बच्चें मेंटली स्ट्रॉन्ग बनते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें की बच्चों की अचीवमेंट पर खुश होने के साथ किसी काम में उनके पीछे रहने पर उन्हें खुशी से हौंसला भी दें।



Click it and Unblock the Notifications
