Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Parenting Tips: सौंफ, काली मिर्च और बादाम के मिश्रण से बढ़ाएं बच्चों के आंखों की रोशनी

आज के समय में अनहेल्दी डाइट और बदलते लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही बच्चों के आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी है। अधिकतर बच्चे इस समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन समय रहते आप अपने बच्चों के आंखों की रोशनी को फिर से पहले जैसा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप उनकी डाइट का खास ख्याल रखें। बच्चों के लिए हेल्दी, पोष्टिक और विटामिन से भरपूर खाने को ही चुनें। क्योंकि इस तरह के पोष्टिक आहार आपके बच्चों के आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। फ्रेश फ्रूट्स, हरी सब्जियां और दूध पीना आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसके अलावा अगर आपके बच्चों के आंखों की रोशनी ज्यादा कमजोर है, तो आप उनकी डाइट में बूस्टर टॉनिक भी शामिल कर सकते हैं।
आंखों के लिए टॉनिक पाउडर
बच्चों के कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ने के लिए आप उनके लिए एक बूस्टर टॉनिक भी तैयार कर सकते हैं। आप कली मिर्च, सौंफ, मिश्री और बादाम के मदद से एक पाउडर तैयार कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप काली मिर्च, सौंफ और बादाम को रोस्ट कर लें। फिर इसे अच्छे से ठंडा कर इसमें मिश्री मिलाकर एक साथ सभी चीजों को मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण का एक पाउडर के रूप में तैयार कर लें। आप इस पाउडर को एयर टाइट बॉक्स में स्टोर करके रख सकते हैं। इस पाउडर को आप अपने बच्चों के दूध में मिलाकर दें। ऐसा करने से उनके आंखों की रोशनी न सिर्फ तेज होगी बल्कि बच्चों को ये टेस्ट में भी बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
पाउडर में मौजूद चीजों के बेनिफिट्स
काली मिर्च
काली मिर्च आपके आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसमें विटामिन ए और ई के गुण पाए जाते हैं। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। काली मिर्च में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी आंखों को यूवी रेज से बचाने में मदद करता है। ये आपकी आंखों की ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करने का काम करता है।
सौंफ
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं। जो आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आयुर्वेद में सौंफ को नेत्र ज्योति के रूप में देखा जाता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भी पाई जाती हैं, जिसे आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
बादाम
आपकी आंखों को हेल्दी रखने के लिए बादाम एक अच्छा स्रोत है। बादाम में विटामिन ई के गुण मौजूद होते हैं। जो आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं ये आंखों में मोतियाबिंद की समस्या को रोकने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। बच्चे ही नहीं बड़ों की आंखों के लिए भी बादाम बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications