Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
गुड़गांव में हुए हादसे से ले सबक.. सीखाएं बच्चों को अच्छे और बुरे Touch में फर्क
देश को स्कूलों में भी अब बचपन सुरक्षित नहीं है। आपका बच्चा अगर स्कूल जाता है और कुछ बदला हुआ लगता है तो आपको चाहिए कि आप उससे बात करें।
इस समय बच्चों को भी यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा है, और उनकी हत्या तक की जा रही है। आप अपने बच्चे का ख्याल रखे और उससे मिलने जुलने वाले हर शख्स की पड़ताल कर लें।
अभी हाल ही में दो मामले ऐसे हुए हैं जो स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करने के लिए काफी है। आइए जानते है कि बचपन के साथ इस घिनौनी हरकत को कैसे अंजाम दिया गया....

गुरुग्राम के एक स्कूल में 7 साल की बच्चे की दुष्कर्म करने के प्रयास में हत्या
हाल ही मे इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये मामला गुरुग्राम के एक स्कूल में सामने आया है जहां एक बस कंडक्टर ने यौन शोषण के प्रयास के बाद सात साल के एक बच्चे की हत्या कर दी।

दिल्ली में चपरासी ने 5 साल की बच्ची का किया रेप
ऐसा ही एक शर्मनाक मामला दिल्ली के शाहदरा में हुआ। यहां पर एक चपरासी ने 5 साल की बच्ची का रेप किया था। लगातार स्कूलों मे हो रहे ये गंभीर मामले मां-बाप को सोचने पर मजबूर कर रहें की आखिर वो अपने आखों के तारों को कैसे सुरक्षित रखें। इसके लिए बच्चों को भी कुछ खास चीजों की जानकारी होनी चाहिए। आज आपको कुछ टिप्स बताए जाएंगे जिनको आप अपने बच्चों के साथ जरूर शेयर करें......

बच्चे को करें सावधान
अपने बच्चे के लिए घर में ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चा आपसे हर बात शेयर करें। इसके बाद आप उसको समझाएं की अगर कोई आपसे चुपचाप बात करता है और किसी से बताने से मना करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें।

बच्चे से रखे दोस्ताना रिश्ता
आप अपने बच्चे से दोस्तो की तरह से रिश्ता रखें ताकि वो आपसे कोई भी बात बेझिझक बताए और आपसे अपनी परेशानी बताने में डरे नहीं।

अंजानो से ना लें कोई भी चीज
अपने बच्चे को अंजानों से सावधान रहने के लिए बात करे और उसे समझाएं कि अगर कोई अंजान व्यक्ति कोई चीज दे और कहे कि आपके पैरेंट्स ने भेजा है तो इसको तुरंत स्कूल में बताएं।

यौन शोषण के बारे खुलकर करें बात
आप अपने बच्चे से खुलकर बात करें और यौन शोषण के बारे में बताएं। उसको आगाह कर दें कि यदि कोई आपके इन प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करें तो तुरंत इसकी शिकायत करे।



Click it and Unblock the Notifications
