Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों के लिए वैक्सीनेशन: जानें कब से बच्चों को लगेंगे टीके, जानें सभी सवालों के जवाब
देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते मंगलवार को संसदीय दल की मीटिंग के दौरान बच्चों की वैक्सीन को लेकर बयान दिया है और बताया है कि देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन अगले महीने तक आने की उम्मीद है। इससे पहले एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी कह चुके हैं कि सितंबर तक बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। आइए जानते है कि बच्चों के लिए कब वैक्सीनेशन उपलब्ध होगी और कब से उन्हें ये टीके लगने शुरु होंगे।

कौनसे टीके बच्चों को लगेंगे
जाइडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है। वहीं भारत बायोटेक भी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण करने में जुटी है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि सितंबर तक बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी जा सकती है।

बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित होगी ये वैक्सीन?
क्लीनिकल ट्रायल में सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। ट्रायल में सफल परीक्षण के बाद ही सभी वैक्सीन को मंजूरी मिलती है। मॉडर्न और फाइजर-बायोएनटेक द्वारा बनाए गए एमआरएनए वैक्सीन और सिनोवैक और सिनोफार्म द्वारा बनाए गए दो चीनी टीकों का 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों पर ट्रायल के बाद सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
भारत में, भारत बायोटेक के कोवैक्सिन और ज़ायडस कैडिला के टीके ट्रायल में हैं और इस महीने के अंत तक इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

किन देशों में बच्चों को वैक्सीनेशन लग रहे हैं?
नेचर जर्नल के अनुसार, विश्व स्तर पर, फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना, और सिनोवैक और सिनोफार्म द्वारा 12 साल से ऊपर के युवाओं पर परीक्षण हो चुका है। वर्तमान में रूस में स्पुतनिक वी का 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों पर परीक्षण चल रहा है।

अमेरिका, चीन और इस्राइल जैसे देशों में इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही फाइजर को 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। फिलहाल 6 महीने से 11 साल के आयुवर्ग पर परीक्षण कर रहे हैं।

भारत में कब से बच्चों को वैक्सीनेशन लगने शुरु होंगे?
मंजूरी मिलते ही 12 से 17 वर्ष के बच्चों को सबसे पहले टीके लगाएं जाएंगे। स्वास्थय मंत्रालय की माने तो अगस्त तक 12 से 17 वर्ष के आयुवर्ग वालों के लिए टीकाकरण शुरु होने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications
