Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अलर्ट! ये प्रोडेक्ट हैँ बच्चों के लिए हैं सबसे ज्यादा खतरनाक
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन से प्रोडेक्ट आपके बच्चे को पहुंचा सकते हैं नुकसान ।
हर पैरेंट्स के लिए उनका बच्चा सबसे प्यारा होता है। कोई भी पैरेंट्स कभी भी ये नहीं चाहते कि उनके जिगर के टुकड़ें को किसी भी तरह से कोई नुकसान पहुंचे। अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए आप हर जतन करते हैं। उसके खाने-पीने की चीजों से लेकर उसके खिलौने तक आप सोंच समझ कर खरीदते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने बच्चे के लिए जो चीजें खरीदकर ला रहें हैं उनमें से कई प्रोडेक्ट ऐसे होते हैं जिन्हें खुद आपको अपने बच्चे से दूर रखने चाहिए। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए आज हम आपको इस आर्टकल के जरिए बताते हैं कि ऐसे कौन से प्रोडेक्ट हैं जो आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

1. बाथटब की सीट है खतरनाक
बाथटब सीट आपके बच्चे को स्नान के दौरान सीधे बैठने में मदद करती हैं ये सही है, लेकिन इसकी वज़ह से आपके बच्चे के फिसल कर गिरने की संभावना बढ़ जाती है । जिससे उसे काफी चोट लग सकती है। इसलिए हो सके तो आप अपने बच्चे के लिए बाथटब को ना खरीदें।

2. वॉकर नहीं है बच्चे के लिए सही
आजकल वॉकर पैरेंट्स और उनके बच्चे दोनों के लिए एक फैशन बन गया है । अगर बच्चे ने अपना पहला कदम रखना शुरु कर दिया है, तो पैरेंट्स के दिमाग में सबसे पहले वॉकर ही आती है । लेकिन आपको बता दें कि वॉकर बच्चे के घातक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें बच्चे के गिरने का डर रहता है । अगर वो कहीं वॉकर के जरिए सीढ़ियों के पास पहुंच गया तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है । इसलिए बच्चे को वॉकर दिलाने से पहले आप उसकी सुरक्षा के बारे में जरुर सोंचे।

3. सॉफ्ट बेडिंग भी है नुकसानदेय
वैसे तो हर पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए डिज़ाइनर बेडिंग ही खरीदकर लाते हैं । लेकिन ये डिजाइनर बिस्तर जितना देखने में खूबसूरत लगते हैं उतने ही आपके बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपका बच्चा इस बेडिंग में खेल रहा है या फिर पलटता है तो पूरी संभवना है कि वो इसमें धंस सकता है। जिससे उसका दम भी घुट जाएगा है । इसलिए हो सके तो आप या तो अपने बच्चे के पास रहें या फिर उसे किसी सख्त बेडिंग पर सुलाएँ।

4. स्लिंग कैरियर है घातक
वॉकर की तरह ही आजकल स्लिंग कैरियर का भी फैशन काफी ट्रेंड में है। पैरेंट्स अगर कहीं घूमने बाहर जा रहे हैं तो बेबी को इसमें रख लेते हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके बच्चे को कितना नुकसान पहुंचाता है। इससे ना सिर्फ आपके बच्चे का दम घुटने की संभावना रहती है बल्कि भीड़भाड़ वाली जगह पर बच्चे को चोट लगने की संभावना भी रहती है।

5. क्रिब टेंट है हानिकारक
लोगों का मानना है कि क्रिब टेंट आपके बच्चे को नीचे गिरने से रोकता है क्योंकि इसमें लगी बेल्ट में बंधा आपका बच्चा सुरक्षित रहता है। हालांकि कभी-कभी इन बेल्टों में लगातार हो रहे खींचाव के कारण बच्चों को चोट भी लग जाती है खासकर तब जब बच्चा खुद पालने से नीचें उतरने की कोशिश करता है। इसलिए बेहतर यही है कि आप अपने बच्चे को क्रिब टेंट की जगह बेड या फिर फर्श पर बेडिंग लगाकर सुलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
