Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
सिजेरियन के बाद सी-सेक्शन के निशान की इन तरीकों से करे देखभाल
जिन महिलाओं की डिलवरी सी-सेक्शन के जरिए होती है उन्हें काफी देखभाल करने की जरूरत होती है, खासकर उसके निशान को। क्योंकि, पेट पर इसके निशान अच्छे नहीं लगते हैं, सिजेरियन के बाद टांके के बाद निशान पड़ना स्वाभाविक है। इसे ठीक करने के लिए सावधानी जरूरी होती है वरना, नही तो सिजेरियन के बाद संक्रमण होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
सिजेरियन होने के बाद घर पर अच्छी तरह से देखभाल करने के बाद यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे घर पर सी-सेक्शन के निशान की देखरेख करके छुटकारा पाया जा सकता है।

भारी सामान न उठाएं
सिजेरियन के बाद चिकित्सक से परामर्श लीजिए और उसका अच्छे से पालन कीजिए। सिजेरियन के बाद कुछ दिनों तक भारी सामान उठाने से बचिए और न ही एक्सरसाइज कीजिए, इसके कारण चीरे के स्थान पर दर्द और संक्रमण हो सकता है। सिजेरियन के बाद कुछ सप्ताह तक अपने दोस्तों और घरवालों की मदद लीजिए। इसके निशान धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।

निशान को न रगड़े
सिजेरियन के बाद निशान के हिस्से को शॉवर से धो लीजिए, इस जगह को रगड़ने की कोशिश बिलकुल मत कीजिए। इसमें इंफेक्शन न फैले इसके लिए जीवाणुरहित साबुन के छाग को चीरे के स्थान पर उंगलियों से लगाकर सफाई कीजिए। साबुन लगाने के बाद एक मिनट में इसे पानी से साफ कीजिए।

डॉक्टर से पूछकर करें ड्रेसिंग
सिजेरियन के बाद जहां पर निशान हो उस जगह पर पट्टी बांध दीजिए, लेकिन पट्टी बांधने से पहले चिकित्सक से परामर्श लीजिए। अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद जिस जगह पर चीरा लगा होता है उसकी नियमित देखभाल जरूरी है। लेकिन इसकी ड्रेसिंग के लिए आप बार-बार अस्पताल के चक्कर नही लगा सकती हैं। इसके लिए चिकित्सक से सलाह लेकर घर पर अपने से इसकी ड्रेसिंग कीजिए। ड्रेसिंग करने से पहले उस जगह पर मरहम जरूर लगाइए।

सम्भलकर करें देखभाल
सिजेरियन के बाद जिस जगह पर टांके लगे होते हैं कभी-कभी वह खुलने लगते हैं। अगर आपके साथ ऐसी कोई समस्या होती है तो घबराइए मत, चिकित्सक से संपर्क कीजिए। अगर निशान खुलता है तो उस जगह से खून, मवाद आना शुरू हो जाते हैं। यदि इसका शीघ्र इलाज नही किया गया तो इंफेक्शन हो सकता है। घर के कामकाज, एक्सरसाइज, सेक्स जैसी शारीरिक गतिविधि करने के कारण ऐसी समस्या होती है। इसलिए सिजेरियन के बाद कुछ दिन तक घरेलू कामकाज और सेक्स करने से बचिए।

थोड़ा सब्र रखें
समय के साथ धीरे-धीरे सिजेरियन का निशान मिट जाता है। ज्यादातर सिजेरियन कट गर्भाशय के निचले हिस्से में होते हैं, इसलिए उनको आसानी से छुपाया जा सकता है। इसलिए सिजेरियन के निशान ज्यादा समस्या का विषय नही है। इसलिए सकारात्मक सोच रखिए, जैसे शरीर के अन्य घाव ठीक होते हैं यह भी ठीक हो जाएगा।
तो ये वे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप सिजेरियन सेक्शन से निशानों से छुटकारा पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











