Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्रेग्नेंसी के दौरान इन अंगों में सूजन आना है नॉर्मल
प्रेगनेंसी में हार्मोनल चेंजेस होता है ये तो सबको मालूम है। इस दौरान हार्मोन की वजह से शरीर में भी काफी उतार चढ़ाव होते हैं। इस दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है?
उल्टी आना, पेट और शरीर के अन्य अंगों में दर्द, चक्कर आना, वजन बढ़ना, चिड़चिड़ापन, घबराहट आदि लगभग हर गर्भवती को जूझना पड़ता है। इन सभी समस्याओं के अलावा शरीर में सूजन आना भी प्रेग्नेंसी का एक सामान्य लक्षण है। इस दौरान हाथ, पैर, चेहरे और पैरों में सूजन आने लगती है।
हालांकि डिलीवरी के बाद ये अंग सामान्य हो जाते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कि प्रेग्नेंसी के दौरान किन अंगों में सूजन आ जाती है और इससे कैसे निपटें। डिलीवरी के बाद पहली बार बाथरुम जाए तो रखें इन 8 बातों का ध्यान

पैरों में सूजन
गर्भवती के यूरिन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने, पैरों को ज्यादा देर तक लटकाकर बैठने या शरीर में पानी के जमने से पैरों में सूजन हो जाती है। ऐसा 90 प्रतिशत गर्भवती के साथ होता है। सूजन कम करने के लिए आप चाहे तो अपने पैरों को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख सकती हैं। आप चाहें तो मालिश भी कर सकती है। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जो सूजन को कम करता है।

ब्रेस्ट में सूजन
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट में भी सूजन आ जाती है। ऐसा गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव के कारण ब्रेस्ट में दर्द होता है। प्रेग्नेंट होने के बाद स्तनों के ऊतकों में बदलाव होता है, दूध बनाने वाले ऊतकों का निर्माण शुरू हो जाता है जिसकी वजह से यह फूलने लगते हैं। ज्यादा नमक के सेवन से बचें, ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए। पानी पीने से स्तन के दर्द से राहत मिलती है।

चेहरे पर सूजन
आपने देखा होगा कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादतर महिलाओं के चेहरे पर सूजन आ जाती है। चेहरे पर नजर आने वाली सूजन भी हॉर्मोनल बदलाव के कारण होती है। आप चाहें तो चेहरे की सूजन को एक्सरसाइज से कम कर सकती हैं।

मसूड़ों में सूजन
प्रेग्नेंसी में मसूड़ों में भी सूजन आ जाती है। ऐसा प्रेग्नेंसी में होने वाले हार्मोंन से जुड़े बदलाव के कारण होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिस से प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया के प्रति गतिविधि तेज हो जाती है। अगर आपको कोई ओरल प्रॉब्लम है तो हो सकता है कि आपके मुंह से खून भी आयें। यह गर्भवती के लिए बड़ी असहज स्थिति उत्पन्न कर सकती है। हार्मोंन में बदलाव के अलावा मसूड़ों में सूजन प्लाक या टार्टर, दांतों में फंसे हुए भोजन और दवाएं के कारण भी हो सकती हैं।

जननांगों में सूजन
इसके अलावा गर्भावस्था में जननांगों में भी सूजन आ जाती है जिससे यूरीन डिस्चार्ज करने में भी तकलीफ होने लगती है। हालांकि इस दौरान शरीर में सूजन आना एक सामान्य बात है, लेकिन अगर सूजन बहुत अधिक है तो ये चिंता की बात हो सकती है। आपको तुरंत अपनी लेडी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
