Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाएं
प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिये इसमें खास सावधानी रखनी पड़ती है। इस महीने में क्या खाएं, क्यार करें और क्या न करें, यह एक बड़ा सवाल है। अगर आप अभी अभी गर्भवती हुई हैं तो आपकी डाइट में प्रोटीन, आयरन और कल्शियम की अधिक मात्रा होनी चाहिये। इन सब को डाइट में शामिल करने से आपके बेबी की ग्रोथ जल्दी होगी तथा वह स्वस्थ्य पैदा होगा।
शिशु की अच्छी बढत मां के खून से होती है इसलिये आपको आयरन रिच फूड लेने की आवश्यक है। अंडा एक अच्छा आहार है जिसे न केवल पहले महीने में ही बल्कि पूरे नौ महीने तक खाना चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाये जाते हैं जो कि गर्भवती मां के लिये बहुत जरुरी है। अगर आपको जानना है कि गर्भावस्था के पहले महीने में और कौन कौन से आहार खाने चाहिये तो इसे पढे़-

पालक
कैल्शियम और लौह युक्त पालक माँ के शरीर में अधिक रक्त का उत्पादन करता है। अगर मां के शरीर में ज्यादा रक्त होगा तो गर्भाशय में खून अधिक मात्रा में पहुंच सकता है।

बादाम
बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। इससे प्रेगनेंट महिला को अधिक मात्रा में प्रोटीन पहुंच सकता है।

चिकन
सुबह के समय जब आपको भूख लगी हो तब आप चिकन सूप पी सकती हैं। इसमें बहुत सारा लौह हेाता है जो कि प्रेगनेंट महिलाओं का हीमाग्लोबिन लेवल बढाता है।

भिंडी
इसमें फोलिक एसिड होता है जो कि जन्म के समय की परेशानियों को दूर करता है। साथ ही यह मधुमेह की समस्या को भी दूर करती है।

संतरा
संतरे में बहुत सारा विटामिन सी होता है जो कि मां के अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। यह तरह तरह के इंफेक्शन को दूर करता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड जन्म दोष को मिटाता है।

ब्रॉक्ली
प्रेगनेंसी के पहले महीने में इसे जरुर खाना चाहिये। इसमें बहुत सारा लौह होता है जो कि रक्त कोशिकाओं का निमार्ण करती हैं।

अंडा
इसमें प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है जो कि पहले महीने की प्रेगनेंट औरतों के लिये अच्छा होता है। आप इसे उबाल कर या भूंझ कर खा सकती हैं।

साल्मन मछली
साल्मन में हाई मात्रा में कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी होता है जो कि पहले महीने में खाया जा सकता है।

दही
इस डेयरी उत्पाद में कैल्शियम बहुत होता है। दही आसानी से पच जाती है और पेट को ठंडक पहुंचाती है।



Click it and Unblock the Notifications
