Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले डायरिया से निपटने के 3 तरीके
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला डायरिया शरीर में होने वाले होर्मोनों में बदलावों के कारण होता है। कई बार हॉर्मोन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
क्या आप प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही माँ बनने वाली हैं? और इसी बीच आपको डायरिया यानी दस्त की समस्या शुरू हो गयी? घबराइए नहीं क्योंकि हमारे पास हैं कुछ ख़ास टिप जो आपको ऐसे वक़्त में दस्त से निपटने में मदद करेंगी।
प्रेगनेंसी के दौरान एक औरत बहुत सारे अनचाहे लक्षण झेलती हैं, जैसे हॉर्मोनों में बदलाव, बाहरी तौर से बदलता शरीर और भी बहुत कुछ।
एक प्रेग्नेंट औरत का शरीर 9 महीनों तक गर्भ को सँभालने और उसका पालन-पोषण करने के लिए खुद को तैयार करता है। इसीलिए ज़ाहिर सी बात है, शरीर में हॉर्मोन बदल रहे होते है, शरीर पहले से बड़ा हो रहा होता है खासकर कूल्हे और पेट का हिस्सा।
हम जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान कई औरतों को सुबह बैचैनी होने, मितली आने, उनका वज़न बढ़ने जैसी समस्याएँ झेलनी पड़ती हैं।
डायरिया या दस्त भी एक ऐसी ही समस्या है जिसका कई प्रेग्नेंट औरतों को सामना करना पड़ता है। खासकर प्रेगनेंसी के पहले और दूसरे तिमाही में।
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला डायरिया शरीर में होने वाले होर्मोनों में बदलावों के कारण होता है। कई बार हॉर्मोन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
कई बार खान-पान में बदलाव और तनाव के कारण भी डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए हम यहां आपको बता रहे हैं प्रेगनेंसी के दौरान डायरिया से निपटने के कुछ टिप्स।

1. खूब पानी पियें:
डायरिया से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है पानी पीते रहना, चाहे आप प्रेग्नेंट हों या ना हों। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान ये बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो, क्योंकि ये बच्चे के स्वास्थ के लिए बहुत खतरनाक होता है। डायरिया की वजह से शरीर से इलेक्ट्रोलाइट कम हो जाते हैं इसीलिए ज़रूरी है कि पानी के साथ ही ओआरएस का घोल पीते रहें जिससे शरीर में हुई कमियां पूरी की जा सकें।

2. खान-पान का ध्यान रखें:
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला डायरिया आपके शरीर से ज़रूरी तत्वों को घटा देता है इसलिए माँ और होने वाले बच्चे के लिए बहुत खतरनाक होता है। इसीलिए ज़रूरी है कि अपने खान-पान को स्वस्थ रखें क्योंकि हानिकारक खाने से आपकी हालत और बिगड़ सकती है। ज़रूरी है कि आप उबला हुआ खाना और फल खाएं। साथ ही बाहर का खाना खाने से बचें।

3. डॉक्टर से संपर्क करें
अगर आपका डायरिया दो दिनों में ठीक नहीं हुआ तो अपने डॉक्टर से ज़रूर मिलें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण कई बार गर्भपात होने का खतरा होता है। इसीलिए वक़्त पर डॉक्टर से मिलें। इसीलिए ज़रूरी है कि सही दवाइयां और खान-पान के लिए डॉक्टर से मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
