Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी के दौरान खानपान से कंट्रोल में रखें ब्लडप्रेशर..
उच्च रक्ताचाप गर्भस्थ शिशु के साथ-साथ माता के लिये भी घातक होता है। जब आप गर्भवती हों तो रक्तचाप को नियन्त्रित होना चाहिये। लगभग छह फीसदी गर्भवती महिलाएं हाइपरटेंशन से पीड़ित रहती हैं।
यह एक गम्भीर स्थिति है जिसके कारण आपके मस्तिष्क तथा वृक्क पर प्रभाव पड़ने के साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी क्षतिग्रस्त करता है। उच्च रक्तचाप जिससे कि अकसर प्री-एकलैमप्सिया हो जाता है और यह मूत्र में प्रोटीन, हाथ एवं पैरों में असमान्य सूजन और लगातार सिरदर्द जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। यह गर्भस्थ शिशु की वृद्धि दर को भी प्रभावित करता है और शिशु कम भार वाला हो जाता है। इसलिये सबसे अच्छा यह है कि माँ हर सम्भव प्रयास से उच्च रक्तचाप को नियन्त्रित रखे। यदि रक्तचाप नियन्त्रण की दवायें दी गई हों तो उन्हें लेना न भूलें।
और यदि डॉक्टर ने घरेलू उपायों की ओर ध्यान देने को कहे तो गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप को नियन्त्रित करने के सर्वश्रेष्ठ उपाय निम्नलिखित हैं।

ओमेगा-3
भोज्य पदार्थों को बढ़ायें गर्भावस्था के दौरान यदि आप उच्च रक्तचाप को नियन्त्रित करने के लिये जूझ रही हैं तो ओमेगा-3 वसीय अम्ल की मात्रा बढ़ाना आवश्यक है। कॉड लिवर ऑयल, अखरोट का टोफू, सारडीन आदि कुछ अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

चॉकलेट खाएं
सुनकर चौंक गए ना! चॉकलेट में मैग्नीशियम मौजूद होता हैं। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचा सकता है और रक्तचाप को नियंत्रण में रखता हैं।

नमक ज्यादा न खाएं
कुछ महिलाये प्रेगनेंसी के दौरान अधिक नमक का सेवन करती है, पर हम आपको बता दे की इस दौरान अधिक नमक का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको एक दिन में सिर्फ 3 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए ।

भरपूर पानी पीओ
इस दौरान भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है । इसके अतिरिक्त नियमित रूप से जूस का सेवन भी ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखता है ।

लहसुन खाएं
लहसुन का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासतौर से प्रेगनेंसी में लहसुन के सेवन से बहुत सारे फायदे मिल सकते है, इसके सेवन से प्रेगनेंसी में होने वाली थकान दूर होती है, अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान नियमित रूप से लहसुन का सेवन करती है तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है ।



Click it and Unblock the Notifications
