Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बच्चा नहीं होने से है उदास, जानें क्या हो सकते है इसके सकारात्मक पहलू
क्या आपका परिवार और समाज आप पर बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बना रहा हैं, लेकिन आप इस बंधन में नहीं फंसना चाहती। तो परेशान ना हो क्यूंकि आप अकेली ऐसी महिला नहीं है जो इस तरह का कदम उठा रही है। एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अब बच्चों के बगैर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। क्यूंकि आजकल अधिकांश महिलाएं करियर ऑरिएंटेड है, ऐसे में बच्चे की परवरिश के लिए समय निकालना मुश्किल बनता जा रहा है। और यही कारण है कि महिलाएं बेबी की प्लानिंग करने से कतरा रही है। क्यूंकि जब आप एक बच्चे की मां बन जाती है तो आप आजादी की जिंदगी नहीं जी सकती। खासकर वो महिलाएं जो पूरी दुनिया देखने, करियर में बड़ा मुकाम पाने और केयरफ्री लाइफस्टाइल जीने की चाह रखती है, उसके लिए बच्चे की परवरिश करना बड़ा मुश्किल काम हो सकता है। यहां हम आपको वो कारण बताने जा रहे है जिसे जानने के बाद फैमिली प्लानिंग ना करने के आपके फैसले पर आपको पछतावा नहीं होगा।

1: स्ट्रेस फ्री लाइफ
बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। और बात बच्चे को जन्म देने तक ही खत्म नहीं होती। एक बच्चे को बड़े करने में जो तनाव से आप गुजरती है वो आपको फिजिकली और मेंटली थकान महसूस करा सकता है। ऐसे में अगर आप वर्किंग है तो बच्चे से जुड़ी बातों का स्ट्रेस आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर ड़ाल सकता है, इसलिए अगली बार जब कोई आप पर फैमिली बढ़ाने का दबाव डाले, तो उन्हें बताएं कि आप बच्चे के बिना ज्यादा स्वस्थ जिंदगी जी सकेंगी।

2. आप अधिक आरामदायक नींद ले सकेंगी
एक बच्चे को बड़ा करने में मां-बाप को अपने रातों की नींद कुर्बान करनी पड़ती है। हाल में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एक मां को औसतन हर रात लगभग डेढ़ घंटे कम नींद आती है। नींद पूरी ना होने से पूरे दिन थकान रहती है। बल्कि, नींद की कमी की वजह से जीवन के कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते है। इसके अलावा बीपी, मोटापा, डायबिटीज, और हार्ट प्रॉब्लमस होने का एक कारण नींद की कमी को भी माना जा सकता है।

3. इंटीमेसी कम नहीं होगी
बच्चे होने के बाद आपका पर्सनल रिलेशन प्रभावित हो जाता है। क्यूंकि कपल एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। बच्चों के काम और उनसे जुड़े तनाव के कारण रोमेंस मंे भी कमी आने लगती है। तो अगर आपके बच्चे नहीं है तो आपके रिलेशन में इंटीमेसी बनी रहेगी। और आपका रिलेशन लोंग लास्टिक रहेगा।

4. आपके पास अधिक पैसा होगा
वर्तमान समय में बच्चे का पालन-पोषण बहुत महंगा होता जा रहा है। उसे खिलाना, कपड़े, एजुकेशन इन सबमें इतना खर्च हो जाता है कि अपनी ख्वाहिशें पूरी करने और सेविंग का मौका ही नहीं मिलता। तो अगर आप फैमिली प्लानिंग के पक्ष में नहीं है तो इससे आपको अच्छा खासा पैसा बचाने में मदद मिलेगी।

5. आप हेल्दी चीजें खाएंगी
जब आपके आस-पास बच्चे होते है तो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चैलेजिंग हो जाता है। क्यूंकि बच्चों को कुकीज, फास्टफूड जैसी अनहेल्दी चीजें ज्यादा पसंद आती है, और उनके साथ आपमें भी इसी तरह की चीजें खाने की आदतें डवलप हो जाती है। ऐसे में खुद को परफेक्ट शेप में लाने के लिए जो डाइट प्लान आप बनाते है वो फेल हो जाते है।

6. आपको खुद के लिए काफी समय मिलेगा
हर पेरेंटस की ये शिकायत है कि उनके पास अकेले रहने या खुद की देखभाल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। क्यूंकि बच्चों को हर काम में फुल अटेंशन चाहिए और अपने हर काम को करने में उन्हें पेरेंटस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बच्चे न होने से आप अपने बारे में अच्छे से सोच पाएंगे और बिना किसी रुकावट के एक शांत शाम का आनंद ले पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
