Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं बंगाली स्टाइल मैंगो चटनी
'आम एर चटनी' एक प्रसिद्ध बंगाली व्यंजन है, जिसे आम तौर पर बंगाली लोग मेन कोर्स के बाद खाते हैं। आमों के मौसम के दौरान, यह बंगालियों द्वारा सबसे अधिक तैयार व्यंजनों में से एक है। इस आम की चटनी बनाने के कई स्टाइल्स हैं; हालाँकि, केवल कच्चे, हरे आम का उपयोग करके ही चटनी बनाई जाती है। आमतौर पर पके आम का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए नहीं किया जाता है। बंगाली लोग चटनी को एक लिक्विड रूप में तैयार करते हैं जिसे 'कांच आमेर झोल' के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन, ऑथेटिंग थिक मैंगो चटनी वास्तव में बेहद स्वादिष्ट है और मील लेने के बाद इसका सेवन आपके टेस्ट बड को शांत करने के लिए पर्याप्त है। यह रेसिपी काफी सरल है और इस रेसिपी को बनाने के लिए गर्मियों का समय सबसे अच्छा है, क्योंकि ताजे कच्चे आम आसानी से मिल सकते हैं। तो, चलिए आज हम आपको बंगाली स्टाइल मैंगो चटनी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-

तैयारी का समय - 10 मिनट
खाना पकाने का समय - 15 मिनट
सामग्रीः
1. कच्चे आम - 2 (छीलकर और क्यूब्स में काट लें)
2. नमक - एक चुटकी
3. चीनी -1 कप
4. हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
5. काला सरसों के बीज - आधा छोटा चम्मच
6. सूखी लाल मिर्च - एक
7. सरसों का तेल - 1.5 बड़ा चम्मच
8. भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
9. पानी - 1 कप
10. किशमिश - 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
11. काजू-1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
प्रक्रियाः
1. एक मोटी तली की कढ़ाई लें और तेल गरम करें।
2. इसमें राई और सूखी मिर्च डालें और राई को तड़कने दें।
3. अब आंच को कम कर दें और आम के क्यूब्स को कड़ाही में डालें।
4. नमक और हल्दी पाउडर डालें और आम के क्यूब्स को कुछ मिनट के लिए
अच्छी तरह से हिलाएं।
5. पानी डालें और अपनी कढाई को ढक दें। स्टोव को सिमर पर रखें।
6. 5 मिनट के बाद आम के क्यूब्स को चेक करें और उनके टेंडर होने तक
इंतजार करें। अब इसमें एक चौथाई कप चीनी को एड करें।
7. अब और अधिक पानी मिलाएं और फिर से उबाल लें।
8. अब गैस को कम करें और बाकी चीनी भी शामिल करें।
9. काजू और किशमिश एड करें, अगर आप ऐसा करना चाहते हें।
10. चटनी का स्वाद लें। जब आपको सही कंसिस्टेंसी और स्वीटनेस मिल जाए,
तो आंच बंद कर दें और इसे सर्विंग डिश पर परोसें।
11. अब इस पर थोड़ा जीरा पाउडर छिड़कें और आम की चटनी तैयार है।
ध्यान रखने वाली बातें
आम की चटनी बनाते समय आपको इसकी कंसिस्टेंसी को लगातार चेक करने रहना चाहिए। अगर आप इसे अधिक मीठा बनाना चाहती हैं तो आप इसमें और चीनी मिला सकते हैं। यदि आम बहुत खट्टा है, तो आप इसे नमक के साथ उबाल सकते हैं और खट्टेपन को कम करने के लिए पानी निकाल सकते हैं। चटनी बनाने में कम समय लगेगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
