5 minutes recipe: बेहद डिलिशियस होते हैं ब्रेड बॉल्स, जानिए रेसिपी

Posted By:

आमतौर पर, ब्रेड को लोग नाश्ते में खाना पसंद है। लेकिन इसे सिर्फ नाश्ते तक ही सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। अगर आप चाहें तो इसे किसी भी समय बतौर स्नैक्स खा सकते हैं। कटलेट से लेकर पुडिंग तक, इसकी लिस्ट काफी लंबी है। अगर आपको लगता है कि आपने ब्रेड को लगभर हर तरह से बनाकर टेस्ट किया है तो आज इस लेख में हम आपको ब्रेड की एक नई रेसिपी शेयर कर रहे हैं। आप ब्रेड की मदद से क्रंची ब्रेड पॉप या बॉल्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह ब्रेड क्रम्ब्स, कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और बेसन जैसी सामान्य सामग्री से बना है। यह स्वादिष्ट स्नैक इतनी जल्दी बन जाता है कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

Delicious And Tasty Bread Balls Recipe With Instant Dip

इन ब्रेड बॉल्स को बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ ब्रेड क्रम्ब्स की आवश्यकता होगी, जिसे आप घर पर भी मिक्सर में ब्रेड स्लाइस को पीसकर बना सकते हैं। इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स में आपको मैश किए हुए आलू, फिर कटे हुए प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, रेड चिली फ्लेक्स, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला, ताजे पुदीना के पत्ते डालें। बैटर को बांधने के लिए थोडा़ सा बेसन भी डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।

अब, अपनी हथेलियों को तेल लगाकर चिकना कर लें और छोटा-छोटा मिश्रण लेकर लोइयां बना लें। इसके बाद इन रोल्स को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेंटे। मध्यम आंच पर तलें और मनचाहे डिप के साथ परोसें। वैसे एक डिलिशियस डिप बनाने के लिए आप हंग कर्ड, काली मिर्च, टोमैटो केचप, रेड चिल्ली सॉस, कटे हुए प्याज़ और टमाटर से बनी एक डिलिशियस डिप भी तैयार कर सकते हैं।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 18:00 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion