Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मजे से खाइये दही पापड़ी चाट
Chats
oi-Staff
दही पापड़ी चाट खाने में बहुत ही क्रिस्पी होता है। आपको दही पापड़ी चाट सड़कों के किनारे ठेलों पर मिल जाएगा। शाम को अगर भूख लगी हो और खाने को चटपटी दही पापड़ी चाट खाने को मिल जाए तो समझिये कि मजा ही आ जाएगा। अगर आपको कभी दही पापड़ी चाट खाने का मन करे तो उसे अपने घर पर ही बना लें। दही पापड़ी चाट को बानने के लिये दही में चीनी और नमक डाल कर उसे तैयार कर लें। दही पापड़ी चाट को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, बस आपको सभी तैयारियां पहले से ही कर लेनी चाहिये। आइये जानते हैं कि दही पापड़ी चाट कैसे बनाई जाती है। तैयारी में समय- 15
मिनट- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- 24 पापड़ी
- 2 मध्यम उबले आलू
- 1/2 कप भिगोई हुई मूंग दाल
- 1 1/2 कप दही
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच अनार दाना
- नमक
- 1 चम्मच चीनी
- 1/4 कप लाल मिर्च और लहसुन की चटनी
- 1/4 कप हरी चटनी
- 1/4 कप मीठी इमली की चटनी
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच ताजी धनिया पत्ती
- सेव- जरुरत के अनुसार
विधि-
- दही को अच्छी प्रकार से फेंट लें और उसमें नमक और चीनी मिला कर फ्रिज में रखें।
- एक बड़ी प्लेट में पापड़ी रखें और हर स्लाइस पर मसले आलू रखें।
- अब इसके ऊपर उबली हुई हरी मूंग दाल, लाल मिर्च-लहसनु की चटनी, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी फैलाएं।
- ऊपर से जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। साथ ही ठंडी दही को फ्रिज से निकाल कर फैलाएं।
- अब फिर ऊपर से मीठी इमली चटनी, धनिया पत्ती, सेव और अनार के दाने डालें और सर्व करें।
Comments
English summary
Dahi Papdi Chaat Recipe
Story first published: Thursday, November 28, 2013, 17:03 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2013



Click it and Unblock the Notifications