Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
हर किसी को बेहद पसंद आता है अरबीता पास्ता, जानिए रेसिपी
पास्ता डिलिशियस इटेलियन डिनर्स में से एक है जिसे कोई भी खा सकता
है। जब पास्ता की बात आती है, तो यह कई प्रकार के होते हैं और विभिन्न
सॉस में तैयार किए जा सकते हैं। इन सभी में से, अरबीता पास्ता सबसे
अधिक पसंद किया जाने वाला पास्ता है। टमाटर और काली मिर्च की चटनी के
साथ तैयार किया गया यह व्यंजन काफी स्पाइसी है। अरबीता शब्द का अर्थ
इतालवी में 'क्रोधित' होता है। इस व्यंजन का नाम भी इसके मसालेदार और
गर्म स्वाद के कारण रखा गया है। आज हम आपके लिए अरबीता पास्ता की
रेसिपी लेकर आए हैं। आप इस रेसिपी को अपने परिवार के लिए रात के खाने
के लिए तैयार कर सकते हैं और उनसे तारीफ हासिल कर सकते हैं। तो चलिए
देखते हैं कि घर पर किस तरह तैयार करें अरबीता पास्ता-
सामग्री

पास्ता पकाने के लिए
• 2 कप पेने पास्ता
• 4 कप पानी
• आधा छोटा चम्मच नमक
अरबीता सॉस के लिए
• 2 कप मोटे कटे टमाटर या 1 कप टमाटर प्यूरी
• 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर या 2 चम्मच चिली फ्लेक्स
• 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
• एक चौथाई छोटा चम्मच आर्गेनो
• 4-5 तुलसी के पत्ते
• एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• एक चौथाई छोटा चम्मच चीनी - वैकल्पिक
• आधा कप पानी - वैकल्पिक
• 2 से 2 बड़े चम्मच पारमेसान चीज़
ऐसे करें तैयार
पास्ता को करें कुक
• 2 कप पेने पास्ता को 4 कप पानी में मध्यम आंच पर उबाल लें।
पास्ता में किसी भी कुकिंग ऑयल की 2-3 बूंदें डालें ताकि पास्ता आपस
में चिपक न जाए।
• यदि आपके पास पेने पास्ता नहीं है, तो आप मैक्रोनी या फ्यूसिली
पास्ता भी ले सकते हैं।
• मध्यम आंच पर पास्ता के नरम होने तक पकाएं।
• पास्ता को छान कर एक तरफ रख दें।
सॉस बनाना
• यदि आपके पास टमाटर की प्यूरी नहीं है, तो मोटे तौर पर कटे हुए
टमाटर को एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। तब तक ब्लेंड करें जब तक
आपको स्मूद प्यूरी न मिल जाए।
• जब आप प्यूरी बना रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप पानी न
डालें।
• एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल गर्म करें। गरम तेल में
बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
• 20-30 सेकंड के लिए भूनें।
• इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर या क्रश्ड चिली फ्लेक्स डालें। तेल और
लहसुन के सा%
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










