Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
रक्षा बंधन में प्यारे भाई के लिये बनाइये कद्दू का टेस्टी हलवा
Desserts
oi-Staff
रक्षा बंधन आने बस अब कुछ दिन बचे रह गए हैं। ऐसे में हर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ साथ उसके लिये अपने हाथों का कुछ बनाती भी है।
READ: रक्षाबंधन पर भाई के लिये बनाइये ये स्पेशल रेसिपीज़
अगर आप भी सोंच रही हैं कि इस बार प्यारे भाइ के लिये क्या स्पेशल बनाया जाए तो, हम आपको बताएंगे कद्दू का हलवा बनाने की विधि। कददू की सब्जी तो आपने खाई ही हीगी लेकिन एक बार कद्दू का हलवा भी ट्राई कर के देखें, यह काफी लाजवाब लगता है।

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- पका कद्दू घिसा- 2 कप
- दूध- 1 कप
- चीनी- 1 कप
- घी- 1 कप
- किशमिश- 8-10
- इलायची पावडर- 1/4 चम्मच
- काजू- 5-6
- केसर- 2 से 3 धागे
विधि -
- एक प्रेशर कुकर में घिसा कद्दू डाल कर 2 सीटी लगाएं।
- जब कुकर से भाप निकल जाए तब कद्दू को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें।
- एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और गरम करें। फिर उसमें पका हुआ कद्दू डालें।
- इसे पांच मिनट तक पकाती रहें और फिर इसमें 1 कप दूध डाल कर चलाएं।
- अब इसमें 1 कप शक्कर डालें और पकाएं।
- फिर 1 चुटकी केसर और 2 चम्मच घी के ऊपर से डालें।
- आंच को धीमा कर दें और तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढा न हो जाए।
- एक दूसरे पैन में 2 चम्मच घी डाल कर उसमें किशमिश, काजू और कटे बादाम डाल कर हल्का ब्राउन कर करें।
- अब इन्हें कद्दू के हलवे के साथ मिलाएं। लीजिये अब आपका कद्दू का हलवा सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
Story first published: Friday, August 21, 2015, 10:39 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications
