Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Jackfruit Laddu: डायबिटीज पेशेंट भी खा सकते हैं कटहल का लड्डू, जानें रेसिपी

ब्लड शुगर के पेशेंट्स के लिए अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। हर शुगर पेशेंट्स अपने डाइट को काफी ध्यान में रखता है, क्योकि इससे उनका इंसुलिन का बैलेंस सही बना रहता है। लेकिन डायबिटीज पेशेंट को मीठा खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। उनके लिए मीठा जहर के सामान माना जाता है। लेकिन जितना उन्हें मीठा खाने से मना किया जाता है, इन्हें उतनी ही ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में बहुत टेस्टी होती है, और ब्लड शुगर पेशेंट भी इसे बिना किसी डर के खा सकते हैं। आइए जानें कटहल के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में...
कटहल का लड्डू बनाने की रेसिपी
कटहल का लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- कटहल का आटा - 3 कप
- बादाम - 3 कप
- जैतून का तेल - 1/2 कप
- अदरक पाउडर - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- एगेव सिरप या स्वीटनर - 2 कप
- गोंद - 1 कप
- घी - 1 बड़ा चम्मच
कटहल का लड्डू बनाने की विधि
कटहल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें कटहल के आटे को डालकर अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें, और ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसमें जैतून का तेल, अदरक पाउडर, काली मिर्च, इलायची पाउडर, गोंद डालकर मिला लीजिए। आखिर में बादाम और स्वीटनर डालकर अच्छे से मिलाकर इसके लड्डू बना लें। आपका कटहल का लड्डू खाने के लिए तैयार है। ये आपके स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है।
ब्लड शुगर में कटहल खाने के फायदे
एक्सपर्टस के मुताबिक कटहल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अच्छी मात्रा में पाई जाती है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को कच्चे कटहल का भी सेवन करना चाहिए। इसकी मदद से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप मोटापे से भी बचना चाहते हैं, तो इस लिहाज से भी कटहल में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। लेकिन कच्चा कटहल खाने के बाद अपने शुगर लेवल को जांचते रहे। और अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
