Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Bhang Recipes : होली पर बनाना है कुछ खास तो ट्राई करें यह भांग रेसिपी
होली बस आने को ही है और ऐसे में हम सभी ने इसकी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। होली के त्योहार पर कलर्स के अलावा सबसे ज्याद जिस बात का सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, वह है खानपान। होली पर विशेष रूप से भांग के पकौड़े या फिर भांग की ठंडाई बनाई जाती हैं। लेकिन इस बार आप हर बार से कुछ अलग करने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में भांग का नमक और भांग की चटनी बनाई जा सकती है। जहां भांग के नमक को कई अलग-अलग रेसिपी में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, भांग की चटनी को आप होली स्पेशल डिशेज के साथ डिप के रूप में सर्व करें। तो चलिए आज हम आपको इन दोनों को बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

भांग का नमक कैसे बनाएं?
भांग का नमक बनाने के लिए आपको सामान्य नमक और भांग के बीज के
अलावा कुछ चीजों की जरूरत होगी-
आवश्यक सामग्री-
• भांग के बीज 50 ग्राम
• सादा नमक
• लहसुन की चार-पांच कलियां
• आधे से एक चम्मच जीरा
• एक से दो साबुत लाल मिर्च
भांग का नमक बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक पैन में जीरा भून लें।
• अब इसे एक प्लेट में निकाल लें।
• अब उसी पैन में भांग के बीज डालकर उसे भी धीमी से मध्यम आंच पर
भूनें।
• जब भांग के बीज लगभग भुनने वाले हों तो उसमें साबुत लाल मिर्च भी
डालकर हल्का भूनें।
• अब इसे भी प्लेट में निकालें और हल्का ठंडा होने दें।
• अब मिक्सी का एक जार लें और उसमें भुना हुआ जीरा, भांग के बीज, नमक
और लहसुन की कलियां डालकर पीस लें।
• आपका भांग का नमक बनकर तैयार है।
भांग की चटनी कैसे बनाएं?
भांग की चटनी को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। लोग इसमें अपने
टेस्ट के अनुसार पुदीना, टमाटर आदि भी डालते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• भांग के बीज 90 ग्राम
• ताजा लहसुन 5-6 कली
• हरी मिर्च 2 - 3
• ताजा धनिया
• भुना जीरा 2 चम्मच
• नमक स्वादअनुसार
• नींबू का रस
• पुदीने के पत्ते
भांग की चटनी बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक पैन गरम करें, भांग के बीज को सूखा भून लें और एक तरफ
रख दें।
• अब आप एक मिक्सर ग्राइंडर लें।
• उसमे भांग के बीज, लहसून, हरी मिर्च, भुना जीरा, नमक और ताजा धनिया
व पुदीना के पत्ते डालें।
• इसमें थोड़ा सा पानी डालकर चटनी तैयार कर लें।
• अंत में, इसमें आप थोड़ा सा नींबू का रस डालें।
• भांग की चटनी बनकर तैयार है।
नोट-
• अगर आप इसे सिलबट्टे पर बनाएंगे तो स्वाद और भी अधिक आएगा।
• वहीं, आप इसमें भुने हुए टमाटर, सूखी लाल मिर्च व प्याज भी डाल सकते
हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










