स्नैक्स में बनाएं हेल्दी एग कबाब, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Posted By:

जब कुछ लजीजदार स्नैक्स खाने की बात होती है तो उसमें यकीनन कबाब का नाम जरूर लिया जाता है। कबाब की खासियत यह होती है कि आप इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से बना व खा सकते हैं। वैसे अगर आप कबाब में स्वाद के साथ सेहत का तड़का भी लगाना चाहते हैं तो अंडे की मदद से कबाब बना सकते हैं। एग कबाब का स्वाद बेमिसाल होता है तो आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाता है। आप इसे उबले अंडे, बेसन, कुछ मसाले जैसे मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन के पेस्ट आदि की मदद से बना सकती हैं। यह एक झटपट बनने वाली रेसिपी है। इसलिए जब आप जल्दी में हों और कुछ अच्छा व टेस्टी खाने का मन हो तो एग कबाब बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एग कबाब की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

Easy Egg Kabab Recipe in Hindi

अंडा कबाब की सामग्री

• 6 अंडे
• 1 मुट्ठी बारीक कटी धनिया पत्ती
• 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• 1 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 कप पानी
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 150 ग्राम बेसन
• 1 बारीक कटा प्याज
• 1 छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
• 1 कप ब्रेडक्रंब
• 1 1/2 कप रिफाइंड तेल

विधि-

• अंडे का कबाब बनाने के लिए आपको सबसे पहले अंडों को उबालना होगा।
• इसके लिए आप अंडे को एक चुटकी नमक के साथ उबाल लें।
• अंडे उबालने के बाद, छिलके हटा दें और उबले हुए अंडों को एक बड़े कटोरे में डालकर कद्दूकस कर लें।
• अब आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री डाल दें।
• अपने हाथों की मदद से सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
• अगर जरूरत महसूस हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डालें। हालांकि, ध्यान रखें कि मिश्रण में एक बार में 1-2 टेबल स्पून पानी ही डालें। आवश्यकता से अधिक पानी न डालें।
• आप यह भी सुनिश्चित करें कि मिश्रण की कंसिस्टेंसी पानीदार नहीं है।
• अब ब्रेड क्रम्ब्स को कोटिंग के लिए अलग रख दें।
• अब इस मिश्रण को अपने हाथों से अच्छी तरह से मसल लें, ताकि यह एक स्मूद टेक्सचर बन जाए।
• आप इसमें अपने टेस्ट के अनुसार मसाले को एडजस्ट कर सकती हैं।
• अब आप थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसे छोटे कबाब का आकार दें।
• अब प्रत्येक कबाब को ब्रेडक्रंब में डुबोएं और उन्हें अच्छी तरह से कोट करें।
• अब बारी आती है इसे फ्राई करने की।
• इसके लिए, आप पहले एक गहरे तले के पैन में तेल गरम करें और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
• इस दौरान ध्यान रखें कि आंच धीमी हो, नहीं तो अंडे के कबाब में मसाले जल जाएंगे।
• जब कबाब फ्राई हो जाए तो उन्हें एक अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
• आपके अंडा कबाब बनकर तैयार हैं।
• आप इन्हें अनियन रिंग्स और अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

Story first published: Sunday, August 22, 2021, 17:00 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion