Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
कैसे बनाएं केसर पिस्ता फिरनी

खाने के शौकीन लोगों के लिए त्योहार बहुत ही खास मौका होता है क्योंकि इस दौरान कई स्वादिष्ट डिशेज़ खाने को मिलती हैं। अब होली पर भी आप कुछ टेस्टी बनाने और खाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं कि इस होली पर आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं जो आपके रंगों के त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देगा।
होली पर खूब मिठाईयां बनती हैं और इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर पिस्ता फिरनी रेसिपी जो अपने खास रंग, स्वाद और खुशबु से आपका मन जीत लेगी।
केसर पिस्ता फिरनी एक अवधी रेसिपी है जोकि लखनऊ की खास डिश है और इसे आप केसर की खुशबु से और स्वादिष्ट बना सकते हैं। साथ ही इसमें सूखे मेवे डालकर पिस्ता से इसे गार्निश भी कर सकते हैं। चावल और दूध से बनी ये डिश बहुत टेस्टी लगती है।
तो चलिए जानते हैं केसर पिस्ता फिरनी की रेसिपी की वीडियो और स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर। इस त्योहार पर आप ये स्वादिष्ट डिश ट्राई कर सकते हैं।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: डेज़र्ट
Serves: 2
-
पिस्ता : 2 टेबलस्पून
चीनी : 4 टेबलस्पून
बासमती चावल (पीसे हुए) : 2 टेबलस्पून
केसर : थोड़े से
ईलायची पाउडर : 1 टेबलस्पून
दूध : 350 ग्राम
-
1. एक कटोरी लें।
2. इसमें चावल डालें।
3. अब इसमें पानी डालकर इसे 10 मिनट तक भीगने के लिए रख दें।
4. एक पैन लें।
5. इसमें दूध डालें।
6. दूध को चलाएं और 5-6 मिनट तक इसे उबलने दें।
7. जब दूध ऊपर आने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें।
8. चावल को चलाएं और 3-4 मिनट तक पकने दें।
9. चावलों के मुलायम होने तक पकाएं।
10. पिस्ता, ईलायची पाउडर और चीनी डालें और दूध को चलाते रहें।
11. 2-3 मिनट तक चलाएं और ओवन से पैन हटा दें।
12. इसे एक कटोरी में डालें और 2-3 केसर के टुकड़े डालें।
13. गर्म सर्व करें या ठंडा सर्व करने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- 1. फिरनी में किसी तरह की गुठलियां ना पड़ें इसलिए चावलों को पहले भिगो लें।
- 2. पैन ना जले इसे बीच में से भारी तले वाला पैन लें।
- सर्विंग साइज़ - 1 कटोरी
- कैलोरी - 126.4 कैलोरी
- फैट - 4.7 ग्राम
- प्रोटीन - 7.6 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 25.3 ग्राम
- चीनी - 22 ग्राम
- फाइबर - 0.3 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं
1. एक कटोरी लें।

2. इसमें चावल डालें।

3. अब इसमें पानी डालकर इसे 10 मिनट तक भीगने के लिए रख दें।


4. एक पैन लें।

5. इसमें दूध डालें।

6. दूध को चलाएं और 5-6 मिनट तक इसे उबलने दें।

7. जब दूध ऊपर आने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें।

8. चावल को चलाएं और 3-4 मिनट तक पकने दें।


9. चावलों के मुलायम होने तक पकाएं।

10. पिस्ता, ईलायची पाउडर और चीनी डालें और दूध को चलाते रहें।




11. 2-3 मिनट तक चलाएं और ओवन से पैन हटा दें।


12. इसे एक कटोरी में डालें और 2-3 केसर के टुकड़े डालें।


13. गर्म सर्व करें या ठंडा सर्व करने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।




Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











