Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ट्राई कीजिये लजीज चिकन रेसीपी
अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो आपको चिकन बहुत पसंद होगा। चिकन ना केवल स्वादिष्ट ही होता है बल्कि उसमें खूब सारा प्रोटीन भी पाया जाता है। अगर आप चिकन को हेल्दी तरीके से बनाते हैं तो समझिये कि उसमें बहुत सारे स्वास्थ्य वर्धक गुण होंगे अन्यथा ज्यादा पकाने से वे नष्ट हो जाएंगे। खैर हम आपको चिकन के गुण नहीं बल्कि चिकन की लजीज रेसीपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाते ही आप के मुंह में पानी आ जाएगा।
अब आज संडे है तो, हमने सोचा कि क्यों ना हम आपको ऐसी नॉन वेज डिश बताएं, जिसे आप खुद बना कर पूरे परिवार के साथ मिल कर खा सकते हैं। संडे के दिन अपनी प्यारी से पत्नी जी को छुट्टी दीजिये और उनके लिये अपने हाथों से लजीज चिकन की डिश बनाइये। आप शायद सोच भी नहीं सकते कि वे आपके हाथों का बना हुआ नॉन वेज खाना खा कर कितनी ज्यादा खुश हो जाएंगी। हम आपके लिये कलमी कबाब, चिकन मसाला, टंगडी कबाब, चिकन टिक्का बिरयानी और मुर्ग काली मिर्च जैसी 8 रेसीपीज ले कर आएं हैं, वो भी आसान विधि के साथ ।
भारत में चिकन की कोई भी डिश हो, वह बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। चाहे वह ग्रेवी हो या फिर ग्रिल्ल किया हुआ तो आइये इसी बात पर बनाते हैं चिकन की ये लजीजी रेसीपी, बिल्कुल सरल विधि के साथ-

तंदूरी चिकन
चिकन का नाम सुन कर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। और अगर कहीं तंदूरी चिकन की बात हो जाए तो वाह भाई वाह कहने ही क्या। इस पर लगा दही, क्रीम, मसाले और नींबू का पेस्ट मानों इसमें और जान छिड़क देते हैं। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

आंद्रा स्टाइल चिकन पुलाव
चिकन पुलाव ऐसा व्यंजन है जो लगभग हर नॉन वेज लवर को पसंद होता है। अगर चिकन पुलाव आंद्रा स्टाइल में बनाया जाए तब तो कहने ही क्या। तेलगु स्टाइल में बनाए गए इस चिकन पुलाव में बहुत से मसाले डाले जाते हैं, जो इसे काफी स्पाइसी बनाता है। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

कोरी रोटी मैंगलोरियन रेसीपी
साउथ में मैंगलोर का व्यंजन बहुत ही पॉपुलर है। यहां ज्यादातर नॉन वेज डिश और खासतौर पर सी फूड बहुत लोकप्रिय है। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

मुर्ग काली मिर्च
मुर्ग काली मिर्च एक मुगलाई पकवान है। यह भारत एवं पाकिस्तान में बहुत प्रचलित है। अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं तो आज ही अपने घर पर बनाइये मुर्ग काली मिर्च। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

चिकन टिक्का बिरयानी
चिकन टिक्का बिरयानी भी एक तरह की बिरयानी होती है जो कि लोगो दा्रा बहुत पसंद की जाती है। इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन इसे बनाने में बहुत समय लगता है पर जब आप इसे खाएंगे तो आपको लगेगा कि आपकी महनत बेफिजूल नहीं गई। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

चिकन टंगडी कबाब
कुछ लोगों को तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाहर खाने की बजाए यदि आप इसे अपने घर पर बनाएंगे तो यह ज्यादा लजीज बनेगा और आप पेट भर कर खा भी पाएंगे। आइये जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि को। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

स्पाइसी चिकन मसाला
यह मसालेदार चिकन मसाला घर में हर किसी को पसंद आएगा क्योंकि यह किसी भी रेस्ट्रॉन्ट के स्वाद से अलग होगा। इसको बनाने के लिये किसी प्रकार के ताम-झाम की जरुरत नहीं पड़ती, तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें

लजीज कलमी कबाब
कलमी कबाब चिकन लेग पीस को ढेर सारे मसालो तथा दही में मैरीनेट कर के बनाए जाते हैं। यह खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते हैं। भारत में कली कबाब को खूब पसंद किया जाता है। आप चाहें तो इसे तंदूर में या फिर ओवन में ग्रिल्ल कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि इसे घर में किस तरह से पकाया जाएगा। रेसीपी के लिये यहां CLICK करें



Click it and Unblock the Notifications
