Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
संडे स्पेशल: चिकन टंगडी कबाब
भारत में चिकन की कोई भी डिश हो, वह बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। चाहे वह ग्रेवी हो या फिर ग्रिल्ल किया हुआ। इसी तरह से यहां पर चिकन टंगडी कबाब भी बहुत पसंद किया जाता है। कुछ लोगों को तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाहर खाने की बजाए यदि आप इसे अपने घर पर बनाएंगे तो यह ज्यादा लजीज बनेगा और आप पेट भर कर खा भी पाएंगे। आइये जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- ½ घंटा

सामग्री-
चिकन 2 बडे़ लेग पीस
दही - आधा कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
मिर्च पाउडर 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
चैट मसाला- 1 चम्मच
खाने वाला नारंगी रंग- 1 चुटकी
नमक- स्वादअनुसार
विधि -
1. अब कटोरे में दही लीजिये, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला अच्छी प्रकार से मिलाइये और पेस्ट के रूप में तैयार कर लीजिये।
2. अब इस पेस्ट से चिकन लेग पीस को मैरीनेट करें और करीबन 1 घंटे के लिये इसे किनारे रख दें।
3. अब इस मैरीनेट किये हुए चिकन पर नमक और काली मिर्च छिड़के और दोनों ओर ग्रिल्ल करें। चिकन पीस पर नींबू का रस और चाट मसाला छिड़किये और फिर इसे ग्रिल्लर से बाहर निकाल लीजिये।
4. इसे हरी चटनी और स्लाइस किये हुए प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications