Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लखनऊ का खास गिलौटी कबाब
गिलौटी कबाब एक लखनवी या फिर अवधी कबाब है। लखनऊ के नवाबों को कबाब बड़े ही पसंद हुआ करते थे, लेकिन जैसे ही उनकी उम्र बढती गई और उनके दांत कमजोर होने लगे तब उन्होंने अपने खास बावर्ची से मुलायम कबाब बनाने की फर्माइश की, जिसे वे अपने बिना दांतों वाले मुंह से खा सकें।
इसके बाद उनके शाही बावर्ची ने इस कबाब का निमार्ण किया। आइये जानते हैं गिलौटी कबाब को बनाने की विधि।

सामग्री-
1 किलो बकरे का लेग पीस
30 ग्राम चना दाल
50 ग्राम अदरक
50 ग्राम लहसुन
75 ग्राम कच्चा पपीते का गूदा
50 ग्राम बटर
1 काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच जावित्री
1 चम्मच हरी इलायची
घी या तेल
विधि-
1. सबसे पहले एक पैन में 3 चम्मच दाल को हल्का रोस्ट कर लीजिये। जब दाल रोस्ट हो जाए तब इसे मिक्सर में डालिये और फिर उसमें काली मिर्च पाउडर, सूखी लाल मिर्च, जावित्री और हरी इलायची के दाने मिलाइये और बारीक पाउडर में पीस लीजिये।
2. दूसरी ओर बकरे के लेग पीस को बहुत बारीक पीस लीजिये। अब अदरक और लहुसन को छील कर उनके बारीक टुकडे कर लीजिये। इसी तरह से पपीते के भी टुकडे़ कर लीजिये और उसे भी मिक्सी में बारीक पीस लीजिये। अब मीट में अदरक लहसुन का पेस्ट और पपीते का पेस्ट अच्छी तरह से मिला दीजिये।
3. मीट में बटर का टुकडा भी डालिये और फिर उसमें दाल और मसालों वाला पिसा पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिये। अब दूसरी ओर पैन में तेल डालिये और अपनी हथेलियों पर भी थोडा़ सा तेल लगा लीजिये।
4. अब मीट की लोई लीजिये और अपनी हथेलियों पर कटलेट साइज का गोला बनाइये और ऐसे ही धीरे धीरे सारे कबाब तैयार कर लीजिये।
5. जब पैन का तेल गरम हो जाए तब उसमें इन मीट बॉल्स को उलट-पलट कर भूरा होने तक सेंक लीजिये। इसे पक जाने पर आप या तो रूमाली रोटी या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
