Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
गोअन फिश करी की रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
गोअन फिश करी एक चटपटी, मसालेदार और नारियल के स्वाद से भरी स्वादिष्ट फिश करी है। गोआ में सीफूड काफी फेमस है जिसमें से ये गोअन फिश करी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आपको इसे खाने पर तरह तरह के फ्लेवर मिलेंगे इसलिये इसको अपने घर पर बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
READ: स्वाद में बेहतरीन केरला कोकोनट फिश करी
गोअन फिश करी के लिये आपको हलिबेट या टूना, किंग फिश या मौंक फिश का चुनाव करना चाहिये। पर अगर यह उपलब्ध ना हों तो आप अपनी मनपसंद फिश का प्रयोग भी करी बनाने के लिये कर सकते हैं। अब आइये जानते हैं गोअन फिश करी बनाने की आसान सी विधी।

सामग्री
250 ग्राम (8 क्यूब्स) मछली
पेस्ट की के लिये सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा प्याज कटा हुआ
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 बड़ा चम्मच अदरक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्चें कटी हुई
- 8 लौंग
- 1 कप नारियल घिसा हुआ
करी बनाने की सामग्री -
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/2 कप नारियल क्रीम
- 1 छोटा चम्मच धनिया पत्ती कटी हुई
- 7-8 करीपत्ते
- 1/2 टमाटर कटा हुआ
- 1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 20 ग्राम इमली
- नमक स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले मछली को चौकोर काट लें।
पेस्ट की विधि
- पैन गरम कर के उसमें जीरा, धनिया और अजवाइन को भून कर अलग रखें।
- फिर पैन में तेल गरम कर प्याज को तब तक भूनें जब तक वह गुलाबी न हो जाए।
- अब पैन में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, घिसा नारियल और हल्दी डाल कर कुछ देर तक अच्छी तरह मिलाएं और फिर भुनी सामग्री में मिला कर ग्राइंडर कर पेस्ट बना लें।
करी की विधि
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डाल कर चटकाएं। फिर कडी पत्ते और टमाटर डाल कर कुछ मिनट पकाएं।
- उसके बाद इसमें हील्दी और मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में नारियल का पेस्ट डालें और बाकी सामग्री के साथ मिलाएं।
- इस के बाद इमली को निचोड़ कर उस के पल्प को मिश्रण में डालें।
- फिर नारियल की क्रीम मिलाएं।
- आखिर में नमक डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
- अब मछली के पीस डालें और उन्हें पकने दें।
- पकने के बाद धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
Comments
English summary
Goan fish curry Recipe
Story first published: Saturday, September 19, 2015, 17:49 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2015



Click it and Unblock the Notifications