Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
कोंबडी वडे रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि हम अपनी हेल्थ के प्रति कितने जागरूक हैं, पर जब अपनी मां के हाथों से पकाए हुए खाने की बात होती है तो हम सब कुछ भूल जाते हैं। अगर आपको चिनक खाना पसंद है तो, आपको किसी और का नहीं पर अपनी मां के हाथों का हि चिकन पसंद आता होगा। यह एक कोकणी रेसिपी है जो कि काफी मसालों से भरी हुई होती है।
कोंबडी वडे की ग्रेवी देखने में बिल्कुल लाल होती है और स्वाद में बहुत ही तीखी होती है। इस मदर्स डे पर आप अपनी मां से नहीं बल्कि आप खुद ही उनके लिये यह कोकणी डिश बनाइये और उन्हें आपकी तारीफ करने का मौका दीजिये। आइये जानते हैं कोंबडी वडे की रेसिपी। चिकन टिक्का बिरयानी
कितने- 4
तैयारी में समय- 40 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा

चिकन करी बनाने की सामग्री-
- चिकन- 500 ग्राम
- धनिया पत्ती- 4 गुच्छे
- अदरक- 2 इंच
- लहसुन- 10
- हरी मिर्च- 5
- सूखी लाल मिर्च- 5
- सूखा नारियल- 1 कप घिसा हुआ
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- प्याज- 2
- तेल- 3 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
वेडे़ के लिये सामग्री-
- गेहूं का आटा- 2 कप
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 कप
विधि-
- अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ती का पेस्ट बनाएं।
- चिकन पीस पर नमक लगा लें और इस तैयार पेस्ट से चिकन को मैरीनेट कर लें।
- तब तक के लिये लाल मिर्च को घिसे नारियल और प्याज को हल्की आंच पर फ्राई कर लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिये रखें और फिर इसे हल्का सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें।
- एक गहरे पैन में 1 चम्मच तेल डालें और उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन फ्राई करें।
- इसे हल्की आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें प्याज, लाल मिर्च और नारियल वाला पेस्ट इसमें डाल दें और हल्की आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- अब धनिया पाउडर, नमक और 1 कप पानी डालें।
- 20 मिनट तक इसे ढंक कर पकाएं।
- मिश्रण को बीच बीच में चलाती रहें, नहीं तो यह चिपक जाएगा।
- आप चिकन को ताजी धानिया से गार्निश कर सकती हैं।
- वड़ा बनाने के लिये आटा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को मिलाएं।
- इसे 30 मिनट तक के लिये गीले कपड़े से ढंक दें।
- 30 मिनट के बाद आटे को पूड़ी नुमा बेल कर गरम तेल में सेंक लें।
- अब आप कोंबी और वड़े को प्याज और अंचार के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Kombdi Vade: Mother’s Day 2014 Spl
Story first published: Thursday, May 8, 2014, 12:33 [IST]
Other articles published on May 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications