Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
बंगाली रसगुल्ले की रेसिपी
Rasgulla is a popular Bengali sweet that is famous all over India. Watch the video recipe. Read and follow the step-by-step procedure with images.

बंगाल के हर गली नुक्कड़ पर बड़ी से छोटी मिठाई की दुकान पर चाशनी में डूबें, स्पंजी रसगुल्लों का स्वाद हर बार कुछ नया सा लगता है। इन रसगुल्लों एक बार खाने के बाद भी दिल मांगे मोर। फटे दूध से छैना बनाकर, यह सिम्पल से लेकिन स्वाद में लाजवाब रसगुल्ले दुनिया भर में अलग पहचान रखते है।
दिखने में भले ही छोटी-छोटी बॉल्स बहुत सरल दिखें, लेकिन इन्हें बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। क्योंकि जरा सा भी इधर का उधर होते ही यह फटने लग जाते है।
इसलिए इसे बनाने में एक्सपर्टीज चाहिए होती है। इन नवरात्रों में अगर आप बंगाल की इस मिठाई को घर पर बनाकर मां दुर्गा के भोग चढ़ाना चाहते है तो हम आपके लिए लाए है इनकी पूर्ण रेसिपी, वीडियो और फोटोज, जिनकी मदद से आप इन्हें घर पर एक बार जरूर ट्राय कर सकते है।
रसगुल्ले का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 7 पीस
-
दूध - 1 लीटर
वीनेगर- 1/4 कप
पानी - 8 कप
ठंडा पानी - 1 कप
कॉर्न फ्लोर - 1/4 टी स्पून
चीनी - 1 कप
गुलाब जल - 1 टी स्पून
-
1. दूध को एक पैन में डाल लें।
2. इसे उबलने दें।
3. अब एक टेबिल स्पून विनेगर में एक टेबिल स्पून पानी मिालएं।
4. जब तक दूध न फट जाए, तब तक यही तरीका दौहराते रहें।
5. एक बार जब दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और हाथों हाथ ठंडा पानी मिलाएं।
6. अब 1 और 1/2 कप पानी मिलाकर, इसे सैटल होने दें।
7. अब पानी निकालकर, इसे करीबन 1 घंटा साइड में रख लें, ताकि इसका पूरा पानी निकल जाएं।
8. अब दूध से अलग हुए छैने को मिक्सी जार में डालें।
9. इसी में कॉर्न फ्लोर डालकर एक पेस्ट सा बना लें।
10. इसे प्लेट में निकाल लें।
11. अब हथेलियों के सहारे, इसे अच्छे से मैश करे।
12. इसका एक अच्छा सा आटा लगा लें।
13. अब इसे बराबर हिस्सों में बांट लें।
14. इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं।
15. एक पैन को गर्म कर, उसमे चीनी मिलाएं।
16. तुरंत बाद इसमे 6 कप पानी मिलाएं।
17. इसे ढक दे और मध्यम आंच पर इसे पकने दें, जब कि चीनी घुल न जाए।
18. जब यह उबले लगे तो, यह छैने की छोटी-छोटी बॉल्स इसमें डाल दें।
19. एक बार फिर इसे ढक दे और 10-15 मिनिट तक पकने दें।
20. अब ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें।
21. इसके बाद गुलाब जल डालकर, इन्हें ठंडा होने दें।
22. फिर इन्हें 3-4 घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इन्हें ठंडा-ठंडा परोसे।
- 1. दूध को फाड़ने के लिए नींबू और सिट्रिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकती है, बस ध्यान यह रहें कि इस टाइम गैस बंद रहें।
- 2. छैने की छोटी बॉल्स को अच्छे से बनाएं, किसी तरह का कोई क्रेक न आए, नहीं तो इनके टूटने के चांस ज्यादा है।
- 3. चीनी का सिरप गहरे बर्तन में बनाएं, ताकि रसगुल्ले असानी से चाशनी को सोख सके।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 120 cal
- फैट - 1.8 g
- प्रोटीन - 1.7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 25 g
- शुगर - 25 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं रसगुल्ला
1. दूध को एक पैन में डाल लें।

2. इसे उबलने दें।

3. अब एक टेबिल स्पून विनेगर में एक टेबिल स्पून पानी मिालएं।


4. जब तक दूध न फट जाए, तब तक यही तरीका दौहराते रहें।

5. एक बार जब दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और हाथों हाथ ठंडा पानी मिलाएं।


6. अब 1 और 1/2 कप पानी मिलाकर, इसे सैटल होने दें।


7. अब पानी निकालकर, इसे करीबन 1 घंटा साइड में रख लें, ताकि इसका पूरा पानी निकल जाएं।


8. अब दूध से अलग हुए छैने को मिक्सी जार में डालें।

9. इसी में कॉर्न फ्लोर डालकर एक पेस्ट सा बना लें।


10. इसे प्लेट में निकाल लें।

11. अब हथेलियों के सहारे, इसे अच्छे से मैश करे।

12. इसका एक अच्छा सा आटा लगा लें।

13. अब इसे बराबर हिस्सों में बांट लें।

14. इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं।

15. एक पैन को गर्म कर, उसमे चीनी मिलाएं।

16. तुरंत बाद इसमे 6 कप पानी मिलाएं।

17. इसे ढक दे और मध्यम आंच पर इसे पकने दें, जब कि चीनी घुल न जाए।

18. जब यह उबले लगे तो, यह छैने की छोटी-छोटी बॉल्स इसमें डाल दें।

19. एक बार फिर इसे ढक दे और 10-15 मिनिट तक पकने दें।

20. अब ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें।

21. इसके बाद गुलाब जल डालकर, इन्हें ठंडा होने दें।



22. फिर इन्हें 3-4 घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इन्हें ठंडा-ठंडा परोसे।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











