Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अबकी बार कुछ इस अंदाज में बनाएं चावल की खीर
दक्षिण भारतीय हिस्से में पायसम के नाम से पहचाने जाने वाली चावल की खीर हर भारतीय रसोई की बहुत आम सी मीठाई है। दूध, चावल और चीनी को मिलाकर झट से तैयार होने वाली इस डिश का स्वाद ऐसा है कि हर कोई इसे एक बार खाएं बिना नहीं रहता।
बड़ों से लेकर बच्चों तक कि फेवरेट खीर उत्तरी भारत के त्यौहार 'तीज' में बहुत खास मानी जाती है।
इसलिए अगर आप भी इस मीठी सी खीर का स्वाद घर पर चखना चाहते है तो हम आपके लिए आज यहां इसकी सम्पूर्ण रेसिपी लाए है। जिसकी मदद से आप भी लाजवाब खीर बना सकते है।
चावल की खीर रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मीठाई
Serves: 4 लोगों के लिए
-
फुल क्रीम दूध : 1 लीटर
भीगे हुए चावल : 1/4 छोटा प्याला
चीनी : 7 टी स्पून
इलायची पाउडर : 1 टी स्पून
कटे हुए बादाम : 2 टी स्पून
गुलाब जल में भीगी हुई केसर : 5-6 पत्ती केसर 1 टी स्पून गुलाब जल में भीगी हुई।
-
1. सबसे पहले एक गहरे पैन में दूध को गर्म करें।
2. एक बार उबाली आने पर, भीगे हुए चावल मिलाकर हिलाते रहें, ताकि यह नीचे नहीं चिपके।
3. फिर एक उबाली आते ही आंच धीमी करें और तब तक उबालें जब तक दूध 1/4 न हो जाए। बीच-बीच में हिलाए जरूर, ताकि चावल पैन के तले में चिपके नहीं।
4. दूध के गाढ़ा हो कर कम होने पर चीनी मिलाए।
5. अब इसमे इलायची पाउडर, बादाम और केसर मिक्स करें।
6. तुंरत एक उबाली आने पर गैस को बंद कर पैन नीचे उतार लें।
- 1. दूध कम होने पर, चावल को अच्छे से जांचे, कि चावल पका है या नहीं।.
- 2. चीनी तभी मिलाए, जब दूध आधा हो जाए और गाढ़ा होने लगे।.
- 3. आप चाहे तो, कुछ टेस्ट करने के लिए इसमे चीनी कि बजाय गुड़ भी मिला सकती है।.
- 4. इसके अलावा इसमें पके हुए चावलों का भी इस्तेमाल कर सकती है।.
- सर्विंग साइज - 1 बाउल
- कैलोरीज - 185 cal
- फैट - 7.2 ग्राम
- प्रोटीन - 4.3 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स - 26.5 ग्राम
- शुगर - 18 ग्राम
- फ्राइबर - 0.8 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप - कैसे बनाएं चावल की खीर
1. सबसे पहले एक गहरे पैन में दूध को गर्म करें।

2. एक बार उबाली आने पर, भीगे हुए चावल मिलाकर हिलाते रहें, ताकि यह नीचे नहीं चिपके।



3. फिर एक उबाली आते ही आंच धीमी करें और तब तक उबालें जब तक दूध 1/4 न हो जाए। बीच-बीच में हिलाए जरूर, ताकि चावल पैन के तले में चिपके नहीं।



4. दूध के गाढ़ा हो कर कम होने पर चीनी मिलाए।


5. अब इसमे इलायची पाउडर, बादाम और केसर मिक्स करें।



6. तुंरत एक उबाली आने पर गैस को बंद कर पैन नीचे उतार लें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
