Latest Updates
-
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा
टेस्टी ब्रेड गुलाब जामुन
गुलाब जामुन से स्वादिष्ट शायद ही कोई दूसरी मिठाई होगी। अगर आप भी गुलाब जामुन प्रेमी हैं और खोया वाला गुलाब जामुन खा कर थोड़ा बोर हो चुके हैं तो घर में रखी हुई ब्रेड से ही गुलाब जामुन बना डालिये। वैसे भी रात के खाने के बाद हमेशा कुछ न कुछ मीठा खाने का मन करता ही है। तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाने की विधि।

6 ब्रेड स्लाइस
1 चम्मच मैदा
1 चम्मच बारीक सूजी
3 चम्मच दूध
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 चम्मच पिसी चीनी
1 चम्मच हल्का भुना हुआ खोया
1 चम्मच चिरौंजी
1 चम्मच बारीक कटा पिस्ता
तलने के लिए रिफाइंड ऑयल
विधि :
पिसी हुई चीनी में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें। ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें। पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ दें ताकि दूध निकल जाएं। इसमें मैदा व सूजी मिलाएं। मिश्रण ज्यादा सख्त नही होना चाहिए। मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। प्रत्येक गोली में बीच में खोये वाला मसाला भर कर बंद कर दें। चीनी और पानी की एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें। अब गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक गोलियां तले और इन्हें गर्म चाशनी में डाल दें। 2-3 घंटे चाशनी में गोलियां भीगने दें। लीजिये तैयार हो गए आपके स्वादिष्ट मीठे गरमा गरम ब्रेड के गुलाब जामुन, इन पर पिस्ते की कतरन छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications