Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
होली पर बनाइये ये 10 टेस्टी मीठी रेसिपीज़
भारतीय त्योहार बिना स्वादिष्ट पकवान और मीठाइयों के कभी पूरा नहीं होता। यहां लोग त्योहार का इसलिये भी इंतजार करते हैं ताकि उन्हें घर का बना हुआ टेस्टी पकवान खाने को मिले।
वैसे तो आज कल लोग समय की कमी की वजह से बाजार से ही मिठाइयां और पकवान मंगा लेते हैं, मगर घर का बना हुआ टेस्टी पकवान सभी को खुश कर देता है।
होली में जब सभी महमान इकठ्ठा होते हैं तो गुझिये के अलावा अन्य मीठी चीज़ें भी सर्व की जाती हैं। आज हम आपको भारत के अलग-अलग कोने से मिठास ले कर आए हैं। जी हां, इस होली के मौके को अपने हाथों से निकलने ना दें और परिवार तथा दोस्तों के लिये कुछ मीठा जरुर बनाएं।

1. मीठी कचौड़ी
होली के दिन घर की महिलाएं स्वादिष्ट व्यंजनों के मामले में किसी अन्य से पीछे नहीं रहना चाहतीं। हम भी यही चाहते हैं कि आप होली पर अपने परिवार वालों को वह बना कर खिलाएं जिसे और किसी ने बनाने की सोचीं भी न हों। तो दोस्तो बिना देर करते हुए आज हम आपको बनाना सिखाएगें मीठी कचौड़ी
रेसिपी पढ़ें: मीठी कचौड़ी

2. पूरन पोली
महाराष्ट्र की सबसे टेस्टी डिश का नाम है पूरन पोली। यह मीठा पकवान होली के समय में सबसे ज्यादा बनता है। इसलिए जैसे जैसे होली पास आ रही है आप को भी अपने मेन्यू में इस डिश को जोड़ लेना चाहिए।

3. ड्राई फ्रूट गुझिया
क्या आपने ड्राई फ्रूट्स वाली गुझिया खाई है? इसमें केवल ड्राई फ्रूट्स होते हैं और खोआ का कहीं नामो-निशान तक नहीं होता। ड्राई फ्रूट्स गुझिया खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है।
रेसिपी पढ़ें: ड्राई फ्रूट गुझिया

4. भांग की ठंडाई
भांग की ठंडाई केवल होली में पी जाती है। इसके बिना मानों आपकी होली बिल्कुल अधूरी है। भांग की ठंडाई पी कर होली पर नाचने का मज़ा ही कुछ और होता है।
रेसिपी पढ़ें: भांग की ठंडाई

5. मलाई घेवर
अगर आप और आपके परिवारजन को घेवर बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसको बनाने के लिये आपको थोडे़ टिप्स की आवश्यकता है। आज होली के उपलक्ष पर हम आपको अपनी ब्लागर लेखिका कि मलाई घेवर रेसिपी बताएंगे।
रेसिपी पढ़ें: मावा मालपूआ

6. मावा मालपूआ
मालपूआ एक ऐसी स्वादिष्ट मिठाई है जो भारतभर में खाई और पसंद की जाती है। यह एक फ्राई किये हुए पैन केक की तरह दिखाई देती है जिसे मीठी चाशनी में डुबो कर बनाया जाता है। जयपुर में यह मिठाई खासतौर पर बनाई और खाई जाती है।
रेसिपी पढ़ें: मावा मालपूआ

7. बादाम कुल्फी
होली में बादाम कुल्फी से बेहतरीन रेसेपी भला और क्या हो सकती है। गर्मियों का मौसम शुरु होने वाला है और होली भी नज़दीक है इसलिए हम आपको बादाम कुल्फी बनाने की विधी सिखाएगें।
रेसिपी पढ़ें: बादाम कुल्फी

8. काजू हलवा
यह स्वादिष्ट हलवा खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। होली की शुरुआत कुछ मीठा खा कर करें और अपनी होली स्पेशल बनाएं। काजू हलवा देखने में बहुत सिंपल सा लगता है पर खाने में बहुत ही टेस्टी होता है, इसलिये इसकी शकल पर मत जाइयेगा।

9. रंग वाली गुझिया
क्यों न हम ऐसा करें कि इस बार की गुझिया कुछ रंग-बिरंगी बनाई जाए। चौंक गए न आप, दरअसल हमारे कहने का मतलब यह था कि हम केसर और पिस्ता का इस्तमाल करके गुझिया को रंग से भर देगें जिससे वह रंग-बिरंगी लगने लगेगी।
रेसिपी पढ़ें: रंग वाली गुझिया

10. ब्रेड गुलाब जामुन
गुलाब जामुन से स्वादिष्ट शायद ही कोई दूसरी मिठाई होगी। अगर आप भी गुलाब जामुन प्रेमी हैं और खोया वाला गुलाब जामुन खा कर थोड़ा बोर हो चुके हैं तो घर में रखी हुई ब्रेड से ही गुलाब जामुन बना डालिये।
रेसिपी पढ़ें: ब्रेड गुलाब जामुन



Click it and Unblock the Notifications
