Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
होली में बनाइये रंग वाली गुझिया
दोस्तों होली आ रही है और इस दिन रंगों का बहुत महत्व होता है। तो क्यों न हम ऐसा करें कि इस बार की गुझिया कुछ रंग-बिरंगी बनाई जाए।
चौंक गए न आप, दरअसल हमारे कहने का मतलब यह था कि हम केसर और पिस्ता का इस्तमाल करके गुझिया को रंग से भर देगें जिससे वह रंग-बिरंगी लगने लगेगी। तो आइये दोस्तों बात करते हैं कि इसको बनाते कैसे हैं।
सामग्री-
* मैदा - 1 कप
* घी - आधा कप
* खोया - 250 ग्राम
* चीनी - 1 कप
* नारियल - एक कप कसा हुआ
* ड्राई फ्रूट्स - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
* इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
* केसर - एक चुटकी
* तेल - तलने के लिए
कलरफूल गुझिया बनाने की विधि -
सबसे पहले मैदे में घी डालें और उसके बाद पानी डाल कर उसे गूथ लें। अगर आप इसको लाल रंग का बनाना चाहते हैं तो केसर के घोल को मैदे में मिला सकते हैं। साथ ही अगर इसको हरा रंग देना चाहते हों तो उसमें पिस्ता का पाउडर मिला लें। अब एक तरफ मावा लें और उसे अच्छे से भूरा होने तक भूंन लें और उसमें चीनी तथा कटे हुए सारे मेवे डाल दें। अब आपकी भरावन सामग्री तैयार हो चुकी है। मैदे की छोटी छोटी लोइयां लें और उसे पूरी के आकार की बेल लें तथा इसमें सारी सामग्री डाल दें। इसको बंद करते वक्त किनारे की ओर हल्का पानी लगा दें जिससे वह अच्छे से चिपक जाए। अब कढाई में घी गरम करें और उसमें गुझिया तल लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
