Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
बच्चों को भाए आलू चीज पराठा
Veg
oi-Staff
आलू चीज पराठा ब्रेकफास्त में खाने के लिये अति उत्तम माना जाता है। यह आलू चीज पराठा बच्चों को काफी भाता है। यह पराठा भी ठीक आलू के पराठे के तरीके से ही बनता है। आप इस आलू चीज पराठे को बच्चों को टिफिन में दे सकती हैं। आप आलू की जगह पर पनीर भी भर सकती हैं। तो अगर आप भी एक मां हैं और आपके बच्चे का स्कूल खुल गया है तो, आप उन्हें लंच या ब्रेकफास्ट में आलू चीज पराठे बना कर खिला सकती हैं। आइये जानते हैं आलू चीज पराठा बनाने की विधि।

कितने- 6 पराठे
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- पानी
भरने के लिये सामग्री-
- 4 उबले आलू
- 1/2 कप घिसी चीज
- 4 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 2 चम्मच ताजी हरी धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक बडे कटोरे में आटे की सारी सामग्री को मिक्स कर के उसे पानी मिला कर गूथ लीजिये। फिर आटे को किनारे रख दीजिये। अब एक ओर चीज को घिस कर रख लीजिये।
- आलू को छील कर मैश कर के अलग कटोरे में रखें।
- कटोरे में नमक, हरी मिर्च, हल्दी और गरम मसाला पावडर मिक्स करें।
- अब पराठा बनाने की तैयारी करें।
- आटे से छोटी लोई ले कर उसे थोड़ा सा बेलें और उसके अदंर 1 चम्मच आलू भरें।
- ऊपर से घिसी हुई चीज डाल कर आटे को सील कर दें।
- अब तवे को गरम करें, उसमें बेले गए पराठे को डालें और तेल लगा कर सेकें।
- पराठे को अच्छी तरह से दोनों ओर गोल्उन ब्राउन होने तक सेकें।
- आपका आलू चीज पराठा तैयार है।
Comments
English summary
Aloo Cheese Paratha Recipe
Story first published: Tuesday, July 15, 2014, 10:22 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











